फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च से रिकॉर्ड बनाने वाली MG Motor की पहली Electric Car MG ZS EV का जलवा, बुकिंग 3,000 के पार

Sun, 01 Mar 2020 03:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
MG ZS EV Launch - फोटो : Social Media
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने घोषणा की कि उसने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कार MG ZS EV की लॉन्च के पहले महीने में 158 यूनिट्स की बिक्री की है। MG Motor को अपनी पहली क्रॉसओवर Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) MG ZS EV की अब तक 3,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। Hector SUV (हेक्टर एसयूवी) के बाद MG ZS EV भारत में कार निर्माता का दूसरा मॉडल है। कंपनी Hector के अलावा ZS EV को गुजरात में हलोल संयंत्र में तैयार करेगी। कंपनी ने शुरुआत में ZS EV को पांच शहरों- दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में लॉन्च किया है। जैसे-जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा, इसे बाद में अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 8
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

कोरोनावायरस का असर

एमजी मोटर इंडिया के सेल्स डायरेक्टर, राकेश सिदाना ने कहा, "MG ZS EV को लॉन्च के पहले महीने में ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है, और इस कार की 158 यूनिट्स हमारे ग्राहकों को पहले ही वितरित की जा चुकी हैं। हमारे ग्राहक हमारे समग्र ईवी के नजरिये से काफी खुश हैं। जिसमें ग्राहक को गाड़ी की डिलीवरी से पहले ही उनके घर या कार्यालय में चार्जर को लगा दिया जाता है।" एमजी मोटर इंडिया ने कहा अभी फरवरी 2020 में 1,376 यूनिट्स की बिक्री की है, जोकि जनवरी में बेची गई 3,130 यूनिट्स से 56 फीसदी कम है। कंपनी के बताया कि कोरोवायरस वायरस के प्रकोप के कारण कंपनी के बिक्री में गिरावट आई है। 
विज्ञापन

3 of 8
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

दो वेरिएंट्स

MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया गया है। यह कार तीन रंगों फेरिस वाइट, कोपनहेगन ब्लू और करंट रेड में उपलब्ध है। 

4 of 8
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

Exclusive वेरिएंट

इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 8
MG ZS EV India Launch - फोटो : Social Media

Excite वेरिएंट

वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

340 किमी की रेंज

MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगा। एमजी मोटर का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.5 सेंकड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है। 
विज्ञापन

7 of 8
MG ZS EV Interior - फोटो : Youtube

सेफ्टी फीचर्स

दोनों ही वेरियंट्स में छह एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट, डीसेंट कंट्रोल, TPMS पेडेस्टेरियन वार्निंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और रिअर फॉग लैंप्स जैसे फीचर होंगे।  
विज्ञापन

8 of 8
MG ZS EV delivery to EESL - फोटो : social media

कीमत 

कंपनी ने एक्साइट वेरिएंट की कीमत 20,88,000 रुपये है। वहीं एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 23,58,000 रुपये है। फिलहाल यह कार दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू और हैदराबाद में उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें