फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Gloster प्रीमियम SUV त्यौहारी सीजन में हो सकती है लॉन्च, BMW जैसा होगा यह फीचर, जानें 10 बड़ी बातें

Tue, 08 Sep 2020 12:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MG Gloster 2020 - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) अपनी 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी Gloster (ग्लोस्टर) को भारतीय बाजार में जल्द उतारने की तैयारी में है। कंपनी MG Gloster को भारत में आने वाले त्यौहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है। एमजी मोटर ने अपनी इस प्रीमियम एसयूवी को पहली बार फरवरी में आयोजित हुए 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। एमजी की इस एसयूवी का कार प्रेमी तब से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी भारत में अपनी इस एसयूवी की लगातार टेस्टिंग करती रही है। कंपनी ने एमजी ग्लोस्टर एसयूवी का एक आधिकारिक वीडियो भी रिलीज किया है। इससे खुलासा हुआ कि एमजी की इस प्रीमियम एसयूवी कार में बीएमडब्ल्यू जैसी कारों में मिलने शानदार फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है यह एसयूवी
MG Gloster के टीजर वीडियो से इस एसयूवी में मिलने वाले कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स का खुलासा हुआ है। वीडियो के मुताबिक ग्लोस्टर एसयूवी में फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह फीचर बहुत फायदेमंद साबित होती है, जिसकी मदद से आगे की सड़क स्कैन हो जाती है। इसका फायदा यह है कि अगर सिस्टम को लगता है किसी आपात स्थिति में चालक तेजी से ब्रेक लगाने में सक्षम नहीं है तो पहले यह चेताववी देता है और फिर ऑटोमैटिक तरीके से ब्रेक लगा देता है। इससे सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। 

'नेक्स्ट-जेन ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी'
MG Gloster के टीजर वीडियो में एमजी मोटर की भारत में अब तक की यात्रा और उसकी आने वाली एसयूवी ग्लोस्टर को दिखाया गया है, जिसका टैगलाइन है 'नेक्स्ट-जेन ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी।' इस एसयूवी की लंबाई 5 मीटर से ज्यादा होगी और यह भारत में कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल होगा। 

मुकाबला
कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो में लगातार इजाफा कर रही है। एमजी ने भारतीय बाजार में MG Hector (एमजी हेक्टर), इलेक्ट्रिक कार ZS EV की कामयाबी के बाद हाल ही में 6-सीटर एसयूवी Hector Plus (हेक्टर प्लस) लॉन्च किया है। एमजी ग्लोस्टर का भारत में मुकाबला Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्टूरस जी4) और Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) जैसी एसयूवी से होगा। 

डिजाइन 
Gloster के लुक और स्टाइलिंग की बात करें तो इस एसयूवी के फ्रंट में क्रोम स्लैट्स के साथ बड़ी ऑक्टागोनल ग्रिल, LED डीआरएल के साथ स्वेप्टबैक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, राउंड क्रोम बेजल के साथ फॉग लैंप और स्कल्प्टिड बंपर और हुड दिए गए हैं। इसके अलावा इस कार में रूफ रेल्स, क्रोम डोर हैंडल्स, एलईडी टेललैंप्स, विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम, बोल्ड शोल्डर क्रीज और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स इसके लुक को और स्टाइलिश बनाते हैं। 

फीचर्स
Gloster एसयूवी में एमजी की कनेक्टेड कार आईस्मार्ट टेक्नॉलजी है जिसमें कई एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स होंगे। इस एसयूवी में ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील,  वॉइस कमांड, सनरूफ और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर मिल सकते हैं। इसके साथ-साथ ग्लोस्टर में थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, लॉर्ज पैनोरैमिक सनरूफ, 8.0 डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स के साथ आएगी। 

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से एमजी ग्लोस्टर में EBD के साथ ABS, एयरबैग्स, ओवर-स्पीड वॉर्निंग, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स और पेडेस्ट्रियन क्रैश सेफ्टी जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा इस प्रीमियम एसयवी में ऑटोमैटिक पार्क असिस्ट फीचर मिलेगा, जो कि ड्राइवर को गाड़ी की आसान पार्किंग में मदद करता है। 

Maxus D90 का रिबैज्ड वर्जन
Gloster कंपनी की चीन में बिकने वाली Maxus D90 (मैक्सस डी90) का एक रिबैज्ड वर्जन है। इसके अलावा, यही एसयूवी LDV D90 के नाम में भी बेची जाती है। SAIC जो MG की मालिक है, वह Maxus और LDV की भी मालिक है, जो उसके सहायक ब्रांड्स हैं। बता दें कि एमजी मोटर चीन के SAIC मोटर के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है। 

इंजन
Gloster या Maxus D90 चीन के बाजार में 2.0-लीटर सिंगल-टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह एसयूवी दो वर्जन में उपलब्ध है। एक वर्जन 224 PS का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबिक दूसरा वर्जन 218 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा यह 2.0-लीटर सिंगल-टर्बो और ट्विन-टर्बो डीजल यूनिट में भी उपलब्ध है। सिंगल-टर्बो डीजल यूनिट 163 PS का पावर और 375 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 218 PS का पावर और 480 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारतीय बाजार में आने वाली ग्लॉस्टर एसयूवी में 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 8-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम भी उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

कीमत और लॉन्चिंग
एमजी के इस 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी की कीमत 35 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमजी अपनी एसयूवी ग्लोस्टर को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें