लग्जरी कार निर्माता कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने कोरोना काल में मुनाफा कमाने के लिए यूज्ड कार यानी सेकंड हैंड कारों के बाजार में एंट्री की है। एमजी मोटर इंडिया ने बयान में बताया कि कंपनी ने सर्टिफाइड पुरानी कारों का व्यापार शुरू किया है जिसका नाम MG Reassure (एमजी रीएश्योर) रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
MG Hector
- फोटो : MG Motor
एमजी मोटर इंडिया ने कहा है कि डीलरशिप पर खरीदारों को कंपनी की कारों के लिए सबसे बेहतर कीमत मिलेगा। कंपनी ने कहा कि सेकंड हैंड कारों का आकलन गुणवत्ता जांच के आधार पर किया जाएगा। ये आकलन 160 क्वालिटी चेक के आधार पर किया जाएगा। इन कारों की पुन: बिक्री से पहले कंपनी उनमें सभी आवश्यक सुधार और मरम्मत करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
MG Hector
- फोटो : For Reference Only
एमजी मोटर ने बयान में कहा है कि एमजी कारों के मालिक अपनी कारों को आसानी से बेच सकेंगे। उनके लिए पुरानी कार के बदले में नया कंपनी मॉडल लेने की बाध्यता नहीं होगी। एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, "एमजी रीएश्योर कार्यक्रम के जरिए हम एमजी कारों के ग्राहकों को उनके वाहन की बिक्री पर सर्वश्रेष्ठ कीमत उपलब्ध कराएंगे। हम ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जो पारदर्शी हो और ग्राहकों को उनके पुराने वाहन के लिए उचित दाम सुनिश्चित करता हो।
4 of 5
MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : For Reference Only
कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में हेक्टर, हेक्टर प्लस और जेडएस इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है। इसके अलावा कंपनी त्यौहारी के सीजन में नई ग्लोस्टर एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी ने भारतीय बाजार में जुलाई के महीने में अपनी नई 6-सीटर एसयूवी हेक्टर प्लस को 13.48 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। यह भारत में Hector और ZS इलेक्ट्रिक के बाद कंपनी की तीसरी कार है।