फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Hector स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, चार फीचर्स मिल रहे हैं मुफ्त, जानें कीमत

Tue, 08 Sep 2020 01:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MG Hector - फोटो : For Reference Only
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) की भारतीय बाजार में पहली कार MG Hector (एमजी हेक्टर) के लिए, भारत में कारोबार का पहला साल काफी शानदार रहा है। जुलाई 2019 में बिक्री शुरू होने के साथ, जुलाई 2020 के आखिर तक, ऑटो निर्माता ने भारत में 26,000 हेक्टर एसयूवी की बिक्री की थी। यह हेक्टर को 50 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनाता है। और इस शानदार बिक्री का जश्न मनाने के लिए, ऑटो निर्माता ने अब Hector Special Anniversary Edition (हेक्टर स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन) पेश किया है। यहां जानते हैं इस नई हेक्टर स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन में क्या खास है। 
विज्ञापन

2 of 5
MG Hector - फोटो : For Reference Only
कीमत
एमजी हेक्टर स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन के पेट्रोल वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत 13,63,800 रुपये है। वहीं डीजल वेरिएंट के लिए एक्स-शोरूम कीमत 14,99,800 रुपये तय की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
MG Hector - फोटो : For Reference Only
एमजी हेक्टर स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन सुपर ट्रिम पर आधारित है। इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इसके सेलेब्रिटी स्टेटस में इजाफा करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, 26.4 सेमी (10.3 इंच) एचडी टच स्क्रीन, एयर प्यूरिफायर और वाहन को कीटाणु-रहित बनाने के लिए मेडिकलइन इन-कार किट शामिल हैं। स्टरलाइजेशन मौजूदा समय में जिंदगी के साथ रफ्तार बनाए रखने के लिए यह दुनिया के लिए एक नया तरीका है और यह कार डिवाइस में एक सर्टिफाइड एंटी-वायरस है। 

4 of 5
MG Hector - फोटो : For Reference Only
मुफ्त मिल रहे हैं ये फीचर्स
ये फीचर्स तो इस स्पेशन एडिशन का सार हैं। हालांकि देखा जाए तो, एमजी हेक्टर स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन एक सुपर ट्रिम है। इसमें मेडिकलइन प्रमाणित एंटी वायरस कार डिवाइस, कार एयर प्यूरीफायर और वायरलेस मोबाइल चार्जर जैसे एक्ट्रा 4 फीचर्स के लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा। ये सभी फीचर्स मुफ्त हैं, क्योंकि हेक्टर एनिवर्सरी एडिशन की कीमत हेक्टर सुपर ट्रिम के जितनी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG Hector - फोटो : For Reference Only
इंजन 
Hector के स्टैंडर्ड मॉडल की तरह एनिवर्सरी एडिशन में भी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 143hp का पावर और 250Nm टॉर्क का जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में  2.0-लीटर का इंजन मिलता है। यह इंजन 170hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें