अगर आप MG Hector खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। MG Hector की बुकिंग एक बार फिर 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी MG डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी का मासिक प्रॉडक्शन 2000 यूनिट का है ऐसे में कंपनी को पूरे साल के लिए बुकिंग्स मिल चुकी थी। और इसके बाद कंपनी ने जुलाई में बुकिंग अस्थायी तौर पर रोकने का और हर महीने प्रॉडक्शन बढ़ाकर 3000 यूनिट पर पहुंचाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
कीमत और फीचर्स
2 of 4
MG Hector
हेक्टर की कीमत 12.18 लाख से लेकर 16.88 लाख रुपये के से बीच है। इसमें कई कमाल के फीचर्स देखने को मिलते हैं। हेक्टर अपने सेगमेंट की पहली इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी है।
विज्ञापन
इंजन
3 of 4
MG Hector Engine
MG Hector में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। वही माइलेज की बात करें तो Hector hybrid का 15.81 kmpl की माइलेज देगी। जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 kmpl (मैनुअल) और 13.96 kmpl (DCT) की माइलेज देगा। जबकि इसका 2.0 लीटर डीजल इंजन 17.41 kmpl का माइलेज देगा। ये सभी माइलेज ARAI सर्टिफाइड हैं
हेक्टर की डाइमेंशन की बात करें, तो इस सेगमेंट में यह सबसे लंबी गाड़ी है, जिसकी लंबाई 4,655 एमएम, 1,835 एमएम चौड़ाई, 1,760 एमएम ऊंचाई और इसका व्हीलबेस 2,750 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 192 एमएम का है।