चीनी SAIC के अधिग्रहण वाली कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) (एसयूवी) MG Hector की रिकॉर्ड बुकिंग की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेश किए जाने के बाद महज 8 महीने में ही एसयूवी हेक्टर की 50 हजार से अधिक इकाइयों की बुकिंग हो गई है। एमजी मोटर ने जून 2019 में भारत में अपनी पहली कार MG Hector लॉन्च की थी। कंपनी अभी तक हेक्टर की करीब 20 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।
विज्ञापन
2 of 8
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
कंपनी की योजना हेक्टर का छह सीटों वाला संस्करण भी इस साल बाजार में उतारने की है।
एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, "हेक्टर की भारतीय बाजार में तेज गति बरकरार है और महज आठ महीने में ही इसकी बुकिंग 50 हजार इकाइयों को पार कर गई है।"
विज्ञापन
3 of 8
MG Hector SUV
- फोटो : Social
उन्होंने कहा कि कंपनी टिअर-एक और टिअर-दो शहरों में आउटलेट की संख्या बढ़ाकर इस गति को तेज करने की कोशिश करेगी।
गुप्ता ने कहा, "इस साल की तीसरी तिमाही में 6 सीटों वाले हेक्टर प्लस को बाजार में उतारकर हम भारत में हेक्टर ब्रांड को आगे बढ़ाएंगे।"
कंपनी दीपावली तक नए प्रोडक्ट MG GLOSTER (एमजी ग्लोस्टर) को भी बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। कंपनी का दावा है कि एसयूवी सेगमेंट में GLOSTER बैंचमार्क साबित होगी। इस गाड़ी में बेस्ट इन क्लास लग्जरी फीचर्स होंगे।
4 of 8
MG Hector China factory
- फोटो : सांकेतिक
MG Motor ने 2020 की शुरुआत में ही जबरदस्त शुरुआत की है। चीनी कार कंपनी ने जनवरी 2020 में 3130 कार की यूनिट्स की बिक्री की। गौरव गुप्ता ने बताया कि चीन में कोरोनोवायरस के चलते यूरोप और चीनी-एशियाई आपूर्तिकर्ताओं से सप्लाई चेन में बाधा आ रही है, जिसका असर फरवरी की बिक्री पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
MG Hector Delivery
हेक्टर की एडवांस बुकिंग
उन्होंने बताया कि ज्यादा बुकिंग के चलते हमारे पास इंवेंट्री का स्तर न्यूनतम रहा है। साथ ही हम ग्राहक पर इसका कम से कम असर हो, इसे सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
MG hector
नई बीएस6 हेक्टर लॉन्च
एमजी हेक्टर को बीएस6 वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतों में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने हेक्टर के पेट्रोल इंजन को बीएस6 में अपडेट किया है। कंपनी इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, और 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन
7 of 8
MG Hector Front
जबकि पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन 6-स्पीड मैनुअल डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। एमजी हेक्टर का बिक्री की रफ्तार को बनाए रखने के लिए कंपनी इसके डीजल इंजन वाले बीएस6 वर्जन पर काम कर रही है। हेक्टर डीजल के बीएस6 वर्जन को मार्च 2020 में उतार सकती है।