फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-Audi की कारों पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, पाएं 22 लाख रुपये तक की बंपर छूट

Tue, 03 Mar 2020 10:15 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Luxury Car Discount - फोटो : Amar Ujala
अगर आप Mercedes या Audi जैसी कंपनियों की कार खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए सबसे शानदार साबित हो सकता है। दरअसल इस महीने ये दोनों ही कंपनियां अपनी BS4 कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। दरअसल अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल 2020 से केवल BS6 इंजन वाली कारों की बिक्री होगी। ऐसे में सभी कार कंपनियां अपने लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही हैं। हालांकि, इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को हो रहा है, क्योंकि कार कंपनियां अपने BS4 मॉडल के स्टॉक को खत्म करने के लिए इन पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में Mercedes-Benz और Audi India अपनी BS4 कारों पर 22 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही हैं। जी हां, सही सुना आपने। तो डालते हैं इन कारों पर मिलने वाले ऑफर्स पर एक नजर,
विज्ञापन

2 of 6
Mercedes-Benz S 450 - फोटो : Mercedes-Benz

Mercedes-Benz S 450 

Mercedes-Benz S 450 के 2019 मॉडल पर 22 लाख रुपये तक की बंपर छूट मिल रही है। यह ऑफर इसके BS4 इंजन वाले मॉडल पर मिल रहा है। 2019 Mercedes-Benz S 450 की एक्स-शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है। यह कार अपने दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के लिए पहचानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
Audi Q7 TDI - फोटो : Audi India

Audi Q7 TDI 

रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल ऑडी इंडिया अपनी Audi Q7 TDI के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी अपनी इस कार के BS4 मॉडल पर 13 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। भारतीय बाजार में 2019 Audi Q7 TDI की कीमत 72.21 लाख रुपये है।

4 of 6
Audi A4 TFSI - फोटो : Audi India

Audi A4 TFSI 

Audi A4 TFSI के 2019 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 41.49 लाख रुपये है। अगर आप इस प्रीमियम कार को मार्च महीने में खरीदते हैं तो आपको 8.5 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Mercedes-Benz GLC - फोटो : सांकेतिक

Mercedes-Benz GLC 

Mercedes-Benz GLC की प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर कंपनी की तरफ से 6 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। 2019 Mercedes-Benz GLC की एक्स-शोरूम कीमत 50.69 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मर्सिडीज बेंज - फोटो : Amit Dwivedi

Mercedes-Benz CLA 

कूपे डिजाइन वाली यह कार अपने प्रीमियम लुक और लग्जरी फीचर्स के लिए पहचानी जाती है। इस महीने इस कार पर 5 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 2019 Mercedes-Benz CLA की एक्स-शोरूम कीमत 31.72 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें