फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीजल में भी आने वाली है हौंडा सीआर-वी 

Mon, 27 Feb 2017 03:23 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
1 of 5
हौंडा सीआर-वी
हौंडा ने अपनी नई पांचवीं पीढ़ी की सीआर-वी को उत्तरी अमेरिका के बाजार में कुछ महीने पहले प्रदर्शित किया है। पर अब इंटरनेट पर इस कार के एशियन मॉडल के कुछ डिटेल सामने आ रहे हैं। जो कार यहां के बाजार में आएगी वह एक सात सीट लेआऊट वाली कार होगी हालांकि उत्तरी अमेरिका में नजर आई इस कार में पांच सीट का ही लेआऊट नजर आया है। लेकिन सात सीट वाली सीआरवी को कंपनी जल्द ही थाईलैंड के बाजार में जल्द ही उतारने की योजना बना रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
हौंडा सीआर-वी - फोटो : Honda
इसके इंजिन की बात करें तो इसमें कंपनी का मशहूर आईवीटेक 2.4 लीटर पेट्रोल इंजिन लगा होगा, मौजूदा सीआरवी में भी यही इंजिन शक्ति दे रहा है। यह इंजिन सीवीटी गियरबॉक्स से सुसज्जित होगा। लेकिन सबसे खास बात इस सीआरवी की ये है कि इसमें पहली बार डीजल इंजिन कंपनी लगा रही है। यह डीजल इंजिन 1.6 आईडीटेक होगा जो कि 158 एचपी की शक्ति 4000 आरपीएम पर व 350 एनएम का टॉर्क 2000 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह इंजिन एकदम नए 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से सुसज्जित होगा। ये दोनों ही इंजिन फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑप्‍शनल एडब्‍ल्यूडी सेटअप में मौजूद होंगे। उत्तरी अमेरिका के सीआरवी में 1.5 टर्बो पेट्रोल इंजिन लगा है लेकिन एशियन बाजार में इस इंजिन की सेवाएं कंपनी नहीं लेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हौंडा सीआर-वी - फोटो : Honda
स्टाइलिंग की बात करें तो यह कार अपनी वैश्विक कार से दिखने में अलग नहीं होगी। नई सीआरवी का डिजाइन साफ-सुथरा है जैसे कि इसके पहले की पीढ़ी वाली सीआरवी में नजर आया है। इसकी स्टाइलिंग अब ज्यादा एंगुलर व मॉडर्न है और इसमें काफी कुछ झलक कंपनी के नई सिविक व बीआरवी की दिख रही है। हौंडा के पहले नए सीआरवी में एक ऑटोमेटिक शटर ग्रिल दिया गया है जो ऐरोडायनेमिक को और तीक्ष्‍ण बनाता है। इसके केबिन में एक 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो‌ कि एपल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसकी केबिन गुणवत्ता काफी उच्च नजर आ रही है। इसका व्हीलबेस पहले की तुलना में 41 मिलीमीटर अधिक लंगा है जिसके चलते इंटीरियर में काफी जगह बनी है और यात्री अपना पैर फैलाकर आराम से इसमें बैठ सकते हैं।
 

4 of 5
हौंडा सीआर-वी - फोटो : Honda
 इसके अतिरिक्त हौंडा सीआरवी में इंजिन स्टार्ट रिमोट, ड्यूल टोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड विंग मिरर और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, दूसरी रो में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, चार तरह से अडजस्ट होने वाली पावर अडजस्‍टेबल पैंसेंजर सीट व आठ तरीके से अडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर सीट दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हौंडा सीआर-वी - फोटो : Honda
भारत में महज पेट्रोल इंजिन से काम नहीं चलता यही वजह है कि हौंडा की सेल काफी गिर गई थी और बाद में आईडीटेक डीजल इंजिन आने से कंपनी में एक अलग ऊर्जा का संचार हुआ। इसलिए अब सीआरवी भी डीजल विकल्प के साथ भारत में मौजूद होगी। हालांकि अभी यह स्पष्‍ट नहीं हो पाया है कि यह कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें