देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने लगभग एक साल पहले XL6 (एक्सएल6) MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) लॉन्च किया था और तब से इस कार की 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। मारुति ने यह भी खुलासा किया है कि XL6 MPV ने Ertiga (अर्टिगा) के साथ मिलकर 51 फीसदी के करीब बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : For Reference Only
स्टाइल और लुक
मारुति एक्सएल6 को कंपनी की प्रीमियम रिटेल चेन नेक्सा के जरिए बेचा जाता है। यह अर्टिगा पर आधारित मारुति की प्रीमियम एमपीवी है। अर्टिगा की तुलना में, XL6 का स्टाइल और लुक काफी बोल्ड है। इसमें फॉक्स स्किड प्लेट के साथ रीडिजाइन्ड बंपर, नई अपर ग्रिल, शार्प एलईडी हैडलैंप्स, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, ब्लैक-पेंट अलॉय व्हील्स और एलईडी टेल लाइट्स मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : For Reference Only
14 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी
मारुति के मुताबिक, एक्सएल6 प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में लगभग 14 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करने में कामयाब रहा है। वर्तमान में मारुति एक्सएल6 कार दो ट्रिम्स - Zeta और Alpha में उपलब्ध है और इसके 4 वेरिएंट्स हैं। मारुति XL6 छह रंगों में उपलब्ध है।
4 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : For Reference Only
इंजन
Maruti XL6 इस 6-सीटर एमपीवी है और इसमें 1.5 लीटर K15 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक है और यह 104.69 PS का पावर, 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एमपीवी कार 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आती है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : For Reference Only
कीमत
मारुति Zeta और Alpha ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 10.94 लाख रुपये और 11.51 लाख रुपये है। जबकि Zeta मैनुअल की कीमत 9.84 लाख रुपये है। वहीं, Alpha मैनुअल की कीमत 11.51 लाख रुपये है। बता दें कि यह Maruti XL6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
मिलते हैं शानदार फीचर्स
Maruti XL6 के Zeta और Alpha ट्रिम्स में 7.0 इंच का टचस्क्रीन स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर-एयर कंडीशनर वेंट्स, हाइट एडजस्टबल ड्राइवर सीट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री जैसे फीचर मिलते हैं। ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और रियर पार्किंग कैमरे जैसे फीचर्स टॉप-इंड ट्रिम्स में दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स, स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।