फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Venue के इन 10 खास फीचर्स के आगे ‘फेल’ हैं विटारा ब्रेजा, नेक्सन और एक्सयूवी300

Thu, 18 Apr 2019 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
hyundai venue look
ह्यूंदै ने अपनी पहली सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू से पर्दा उठाया है। वेन्यू में कई ऐसे फीचर हैं, जो इस सेगमेंट की गाड़ियों में नहहीं मिलते। वेन्यू की जबरदस्त टक्कर इस सेगमेंट की बादशाह मारुति विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी 300, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होने वाली है। लेकिन ह्यूंदै की रणनीति है कि वेन्यू को फीचर कार के तौर पर पेश करके इस सेगमेंट की कारों को चुनौती दी जाए। जानतें है वेन्यू में 10 खासियतों के बारे में...
 
विज्ञापन

ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी

2 of 11
hyundai Venue bluelink technologies
वेन्यू में पहली बार स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है, जिसमें कुल मिलाकर 33 फीचर शामिल हैं और इनमें से 10 को खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। इन फीचर्स में ई-सिम फीचर के अलावा कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, रिमोर्ट स्टार्ट, रिमोट एसी कंट्रोल, रिमोट विंडो डाउन, रिमोट इमोबिलाइज समेत कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
 
विज्ञापन

एयर प्यूरिफायर के साथ सेल्फ क्लीनिंग एसी फिल्टर टेक्नोलॉजी

3 of 11
2020 hyundai venue new york auto show interior
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 से लेकर नई आने वाली गाड़ियों में एयर कंडिशनिंग सिस्टम पर बेहद ध्यान दिया जा रहा है। वहीं वेन्यू में ह्यूंदै ने पहली बार एयर प्यूरिफायर लगाया है। मेट्रो सिटीज और प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए यह फीचर बेहद का साबित होगा। वहीं वेन्यू में आ रहे एसी पर इको कोटिंग के साथ सेल्फ क्लीनिंग एसी फिल्टर टेक्नोलॉजी लगी होगी, जिससे एसी में बदबू नहीं आएगी।
 

7 स्पीड डुअल क्लच टेक्नोलॉजी

4 of 11
hyundai venue engine final
वेन्यू में पहली बार 7 स्पीड डुअल क्लच टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो इस सेगमेंट में पहली बार आएगी। हालांकि भारत में कई कारों में यह फीचर मिल रहा है, लेकिन उनकी कीमतें 30 लाख से ऊपर हैं। वेन्यू में यह फीचर 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। डीसीटी टेक्नोलॉजी बिल्कुल लेटेस्ट और बेस्ट है और इसमें गियर शिफ्टिंग में दिक्कत नहीं आती।
 
विज्ञापन

प्रोजेक्टर फॉगलैंप

5 of 11
2020 hyundai venue new york auto show
वेन्यू में हेडलाइट और इंडीकेटर्स पर बहुत काम किया गया है। वेन्यू में प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स यूनिट मिलेगी। इस सेगमेंट की किसी गाड़ी में, यहां तक कि नेक्सन, ब्रेजा या इकोस्पोर्ट में भी यह फीचर नहीं मिलता। इसे बाहर से लगवाना पड़ता है, लेकिन वेन्यू में यह फैक्ट्री फिटेड होगा। प्रोजेक्टर फॉगलैंप्स से बेहतर दृश्यता मिलेगी।
 
विज्ञापन

वायरलेस चार्जिंग

6 of 11
Hyundai venue wireless charging
ह्यूंदै वेन्यू में वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। इससे पहले क्रेटा में भी यह फीचर मिलता है। इस फीचर के जरिए फोन को वायरलेस चार्ज किया जा सकता है। देश में फिलहाल आ रही कई गाड़ियों में यह फीचर नहीं मिलता है। लेकिन इस फीचर का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आपका फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करे।
 
विज्ञापन

हाइडेफिनेशन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले

7 of 11
Hyundai venue cabin
ह्यूंदै वेन्यी में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। हालांकि विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सन में एचडी यूनिट मिलती है, लेकिन डिस्प्ले नहीं मिलती।
 

व्हील एयर कर्टेन

8 of 11
2020 hyundai venue new york auto show
ह्यूंदै वेन्यू में एरोडाइनेमिक्स का भी ख्याल रखा गया है। वेन्यू में बेहतर एरोडाइनेमिक्स के लिए व्हील एयर कर्टेन मिलते हैं, जो इस सेगमेंट की किसी गाड़ी में नहीं मिलते। वहीं इस फीचर से गाड़ी के माइलेज में भी सुधार होता है और परफॉरमेंस बेहतर होती है।
 

आर्कामिस साउंड सिस्टम

9 of 11
2020 hyundai venue new york auto show interior

वेन्यू में पहली बार आर्कामिस साउंड आउटपुट मिलेगा। इस सेगमेंट में पहली बार यह फीचर दिया जाएगा। इससे पहले ह्यूंदै अपनी क्रेटा में यह फीचर देती है। इस फीचर के जरिए कस्टमाइज्ड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। वेन्यू में ऑडियो सिस्टम को गाड़ी के इंटीरियर के मुताबिक ट्यून किया गया है।

 

3 साल या अनलिमिटेडड वारंटी

10 of 11
2020 hyundai venue new york auto show rear

ह्यूंदै इस कार पर 3 साल या अनलिमिटेड वारंटी का फीचर ऑफर कर रही है। इस सेगमेंट में यह पहली बार होगा। हालांकि वेन्यू की प्रतिद्वंदि कारें यह फीचर देती हैं, लेकिन यह केवल एक्सटेंडेड वारंटी में ही मिलता है।  

 

विज्ञापन

3 साल का आरएसए सपोर्ट

11 of 11
2020 hyundai venue new york auto show
3 साल की वारंटी से अलग ह्यूंदै वेन्यू पर रोड साइड असिस्टेंट भी ऑफर कर रही है। यह प्लान किसी अतिरिक्त कीमत के दिया जाएगा। व्हीकल ब्रेकडाउन होने की स्थिति में इमरजेंसी हेल्पलाइन पर फोन करके कंपनी तुरंत यह सुविधा देगी। हालांकि आरएसए इंश्योरेंस कंपनियां भी देती हैं, लेकिन इसके लिए वे अलग से पैसे वसूलती हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें