फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लान्चिंग से पहले Hyundai Venue की सामने आई तस्वीरें, Vitara Brezza से है टक्कर

Mon, 01 Apr 2019 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai QXi Styx
ह्यूंदै सब-4 मीटर एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू पर से इस साल 17 अप्रैल से शुरू होने वाले न्यू यार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में आधिकारिक रूप से पर्दा उठाया जाएगा। मारुति की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को टक्कर देने वाली वेन्यू की तस्वीरें लान्चिंग से पहले ही लीक हो गई हैं।
 
विज्ञापन

चोकोर डीआरएल का फीचर

2 of 6
Hyundai Venue
ह्यूंदै वेन्यू की लान्चिंग से पहले लीक पिक्चर्स में एसयूवी की फ्रंट, अलॉय व्हील्स, इंटीरियर और पीछे की फोटो दिखाई गई है। वेन्यू के फ्रंट में दिख रही क्रोम ग्रिल ह्यूंदै की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉस्फी से इंस्पायर्ड है। ह्यूंदै कोना भी इसी तरह की ग्रिल के साथ आएगी। इसमें चोकोर डीआरएल लगी हैं, जो हेडलाइट के चारों तरफ हैं, हेडलाइट को बंपर पर दिया गया है।
 
विज्ञापन

टायर साइज 16 इंच

3 of 6
Hyundai Venue alloy wheels
ह्यूंदै वेन्यू साइड से दिखने में क्रेटा जैसी लगती है। वेन्यू का हाल ही में ह्यूंदै ने ऑफिशिअली टीजर वीडियो भी रिलीज किया था। पिक्चर्स में एसयूवी में डुअल कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। दिखने में टायर साइज 16 इंच का है।
 

कार के वैरियंट के बारे में खुलासा

4 of 6
Hyundai venue rear look
वहीं वेन्यू के पीछे के हिस्से की भी फोटो लीक हुई हैं। हालांकि बंपर पर अभी भी कैमुफ्लैग स्टीकर्स लगे हुए हैं। एसयूवी के ऊपरी हिस्से पर रेगुलर सिंगल यूनिट टेल लैंप्स लगे हैं। टेलगेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में “VENUE” लिखा हुआ है, जो ह्यूंदै के लोगो के बिल्कुल ठीक नीचे है। वहीं कार के वैरियंट के बारे में खुलासा हुआ है, जिस पर SX और टर्बो बैज लगा हुआ है।
 
विज्ञापन

इंटीरियर में डैशबोर्ड पर बड़ी स्क्रीन

5 of 6
Hyundai venue interior
साथ ही, वेन्यू के इंटीरियर की भी फोटो लीक हुई हैं। इंटीरियर में बड़ी स्क्रीन लगी है, जो डैशबोर्ड पर दी गई है। कार का स्टीयरिंग मल्टीफंक्शनल होगा, जो क्रेटा की याद दिलाता है। एसी के लिए नीचे की तरफ दो बड़े डायल दिए गए हैं। गियल लीवर के फ्रंट के आगे काफी स्पेस दिया गया है, जो संभवतया वायरलेस चार्जिंग के लिए छोड़ा गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-सिम का फीचर

6 of 6
Hyundai Venue
ह्यूंदै ने वेन्यू में 33 फीचर देगी, जिनमें से 10 फीचर विसेष तौर पर इंडिया के लिए होंगे। इंडिया में पहली बार इस सेगमेंट में कार में वोडाफोन-आइडिया की तरफ से ई-सिम फीचर मिलेगा। साथ ही कार में ज्यो फेंसिंग, आर्टिफिशियल वायस रिकग्नाइजेशन, एसी का रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। वेन्यू में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन, 1.2 लीटटर का पेट्रोल इंजन और वरना का 1.4 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें