datsun go plus
Datsun भी अपनी Go और Go Plus को CVT ट्रांसमिशन के साथ अक्टूबर महीने में लॉन्च करने जा रही है, इन दोनों मॉडल्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि ये दोनों कारें अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कारें हैं जो CVT गियरबॉक्स के साथ आ रही हैं। जबकि इसी सेगमेंट की अन्य कारें AMT गियरबॉक्स से लैस हैं । दोनों कारें 1.2-लीटर वाले पेट्रोल इंजन से लैस होंगी। सीवीटी के ऑप्शन दोनों कारों के टॉप वेरियंट्स T और T (O) में मिलेंगे। माना जा रहा है कि मैन्युअल ट्रांसमिशन के मुकाबले इनकी कीमत करीब 50,000 रुपये ज्यादा हो सकती हैं।