फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki लाने वाली है अपडेटेड Swift, मिलेगा पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन और माइलेज, जानें कीमत

Thu, 26 Mar 2020 11:55 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media
क्या आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपकी चाहत है कि Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) ज्यादा पावरफुल और अधिक माइलेज देती तो यह कार आपकी पसंद होती? तो आपका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। क्योंकि Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Swift को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले 1.2-लीटर Dualjet (ड्यूलजेट) पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इस नई स्विफ्ट कार में लगाया जाने वाला यह इंजन मौजूदा 83PS 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन को रिप्लेस कर देगा। इसके अलावा 75PS 1.3-लीटर DDiS डीजल इंजन को कंपनी जल्द बंद कर देगी। आइए जानते हैं इस नई स्विफ्ट कार में क्या खास होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
maruti suzuki swift
पावर
रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Swift के अपडेटेड वर्जन में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले 1.2-लीटर Dualjet (ड्यूलजेट) पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति ने हाल ही में लॉन्च हुई 2020 Dzire Facelift (2020 डिजायर फेसलिफ्ट) में इसी इंजन को लगाया है। यह इंजन 90PS का पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है। मौजूदा मॉडल के K12B पेट्रोल इंजन की तुलना में यह इंजन 7PS पावर ज्यादा देता है। डिजायर की ही तरह, स्विफ्ट का पावरट्रेन भी 12v माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के बिना आ सकता है। हालांकि, यह स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी के साथ आ सकता है, जो ईंधन की दक्षता और माइलेज बढ़ाने में मददगार हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media
माइलेज
रिपोर्ट के मुताबिक Swift Dualjet इंजन का माइलेज Dzire Dualjet के बराबर मिलेगा। डिजायर में 1.2-लीटर ड्यूल-जेट इंजन मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर और AMT (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन में 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। Swift के मौजूदा मॉडल में 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का का माइलेज देता है। 

4 of 5
Maruti Swift
नया लुक और इंटीरियर
कंपनी नई स्विफ्ट में नया इंजन लगाने के साथ-साथ इस मौके का उपयोग कर कार को एक फेसलिफ्ट दे सकती है जिसकी बहुत लंबे समय से जरूरत महसूस की जाती रही है। अपडेटेड स्विफ्ट कार में नए डिजाइन के ग्रिल, नए बंपर और रिडिजाइन्ड टेललाइट मिल सकते हैं। इंटीरियर की बात करें यह नई डिजाइन की अपहोस्ट्री, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नए 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक
कीमत
भारतीय बाजार में Swift Dualjet आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जिसके एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 5.19 लाख रुपये से होती है। Swift Dualjet का मुकाबला Hyundai Grand i10 (ह्यूंदै ग्रैंड i10), Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios) और Ford Figo (फोर्ड फिगो) के साथ होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें