भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगातार काम हो रहा है। और अब नई-नई इलेक्ट्रिक कारों के लांच होने का सिलसिला जारी हो चुका है। हाल ही में Hyundai kona electric भारत में लांच हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी अपनी WagonR का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल ऑटो एक्सपो में लांच कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि फुल चार्ज में इलेक्ट्रिक WagonR 150 किमी का सफर तय करेगी। फिलहाल यह कार पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में मौजूद है। इसके अलावा कंपनी इसका एलपीजी वेरिएंट भी जल्द ही बाजार में उतार सकती है।