फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही है Maruti Suzuki की नई Vitara, पहले से होगी बड़ी

Mon, 15 Jul 2019 05:17 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मारुति सुजुकी विटारा - फोटो : Social
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा काफी लोकप्रिय है। और हर महीने 8 हजार से ज्यादा गाड़ियां बिक जाती हैं। विटारा ब्रेजा को आये हुए अब काफी समय हो चुका है ऐसे में अब कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए नई विटारा ब्रेजा लेकर आ रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास होगा नए मॉडल में...
विज्ञापन

तस्वीरें हुईं लीक

2 of 4
मारुति सुजुकी विटारा - फोटो : gaadiwaadi
हाल ही में टेस्टिंग में दौरान नई विटारा ब्रेजा की तस्वीरें लीक हुई हैं। लेकिन रिपोर्ट्स से पता चला है कि नया मॉडल कॉम्पैक्ट नहीं बल्कि बड़ा होगा और मौजूदा मॉडल से ऊपर रखा जायेगा। ऐसे में इसा सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Renault Duster और Nissan Kicks  जैसी गाड़ियों से होगा। टेस्टिंग के दौरान जो तस्वीरें लीक हुईं उसमें इसके इंटरनेशनल मॉडल की झलक नजर आती है।
विज्ञापन

ऐसा होगा डिजाइन

3 of 4
मारुति सुजुकी विटारा - फोटो : Social
लीक हुई तस्वीर के अनुसार नई विटारा ब्रेजा के फ्रंट और रियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में क्रोम ग्रिल, हेडलाइट्स और टेललाइट्स ठीक वैसी ही हो सकती हैं जैसे इसके इंटरनेशनल मॉडल में हैं। साथ ही इसके बम्पर में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके कैबिन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

इंजन

4 of 4
Toyota vitara brezza-7
कायास लगाए जा रहे हैं कि नई विटारा ब्रेजा में 1.5-litre पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जबकि इसके  इंटरनेशनल मॉडल में 1.0 लीटर और 1.4 लीटर turbocharged पेट्रोल इंजन मिलते हैं। कीमत के बारे में
कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन इसकी संभावित कीमत 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें