Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी सेगमेंट में 2020 Nexon facelift (2020 नेक्सॉन फेसलिफ्ट) की लॉन्चिंग के तुरंत बाद, Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने Vitara Brezza facelift (विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट) लॉन्च किया। विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट में पहली बार पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसके लुक को भी पहले से बेहतर किया गया है। इन दोनों एसयूवी में कौन सी गाड़ी बेहतर है? आइए जानते हैं कि अपडेटेड Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) और Tata Nexon (टाटा नेक्सन) में क्या फर्क है।
विज्ञापन
2 of 7
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Social Media
इंजन
विटारा ब्रेजा अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इसलिए Sub-Compact सेगमेंट ने इन दोनों SUV के पेट्रोल वर्जन की तुलना करेंगे।
Maruti Vitara Brezza facelift
Tata Nexon
इंजन
1.5-litre
1.2-litre turbo
पावर
105 PS
120 PS
टॉर्क
138 Nm
170 Nm
ट्रांसमिशन
5-speed MT/4-speed AT
6-speed MT/AMT
माइलेज
17.03 किमी/लीटर / 18.76 किमी/लीटर
17.2 किमी/लीटर
1.2-लीटर टर्बो इंजन वाली नेक्सन ज्यादा ताकतवर है और इसका टॉर्क भी ज्यादा जेनरेट होता है।
ब्रेजा में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं नेक्सन में 6-स्पीड के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
इसके अलावा, ब्रेजा में एक ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर मिलता है जबकि नेक्सन में एएमटी का ऑप्शन उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Nexon Facelift
- फोटो : social media
डायमेंशन
Maruti Vitara Brezza facelift
Tata Nexon
लंबाई
3995 mm
3993 mm
चौड़ाई
1790 mm
1811 mm
ऊंचाई
1640 mm
1606 mm
ब्हीलबेस
2500 mm
2498 mm
बूट स्पेस
328 लीटर
350 लीटर
Vitara Brezza की लंबाई Tata Nexon से मामूली रूप से ज्यादा है लेकिन टाटा की एसयूवी नेक्सन ब्रेजा से बहुत ज्यादा चौड़ी है।
मारुति की एसयूवी विटारा ब्रेजा की अपने बॉक्सी डिजाइन के साथ नेक्सन से ऊंची है और उसका व्हीलबेस भी नेक्सन से मामूली रूप से ज्यादा है।
हालांकि ब्रेजा की तुलना में नेक्सन का बूट स्पेस काफी ज्यादा है। यानी आप इसमें ज्यादा सामान रख सकते हैं।
यानी ब्रेजा के बेस वेरिएंट Brezza LXI की तुलना में Nexon XM में ज्यादा सुरक्षा और यूटिलिटी फीचर्स दिए गए हैं। इसलिए Nexon XM की थोड़ी ज्यादा कीमत को सही ठहराया जा सकता है।