मारुति पिछले कुछ समय से नई ऑल्टो पर काम कर रही है। नई ऑल्टो वर्तमान मॉडल से बिल्कुल अलग होगी। नई ऑल्टो को रेनो क्विड जैसी एसयूवी डिजाइन थीम पर बनाया जाएगा। रेनो क्विड का ग्रांउड क्लियरेंस इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। साथ ही नई ऑल्टो का डिजाइन फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट से लिया जाएगा। नए मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड सेंसर अलर्ट जैसे फीचर भी होंगे। ऑल्टो की बॉडी को सेफ्टी नॉर्म्स के मुताबिक डिजाइन किया जाएगा। नई ऑल्टो में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया जा सकता है।