फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस त्योहारी सीजन कैसी रही कार कंपनियों की बिक्री, पढ़ें पूरी सेल्स रिपोर्ट

Sun, 06 Dec 2020 07:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : PTI
साल 2019 की तुलना में इस नवंबर महीने में कार कंपनियों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, अक्तूबर महीने के मुकाबले कार कंपनियों की बिक्री घटी है। आज हम आपको मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर की नवंबर 2020 में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Maruti Suzuki India

2 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी इंडिया ने नवंबर 2020 में कुल 1,53,223 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 150,630 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस नवंबर महीने में मारुति की बिक्री में 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अक्तूबर 2020 से तुलना की जाए तो इस महीने मारुति के 1,82,448 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अक्तूबर 2020 के मुकाबले नवंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

Hyundai Motor India

3 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने नवंबर 2020 में कुल 48,800 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर महीने में ह्यूंदै की कुल 9.4 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई। नवंबर महीने में 48,800 बिक्री के साथ ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी।

Mahindra and Mahindra

4 of 6
सांकेतिक - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2020 में कुल 42,731 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2029 में महिंद्रा ने कुल 41,235 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में महिंद्रा की कुल 3.63 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो नवंबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,212 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं) की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में 14,637 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। इस महीने महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की 24.42 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन

Tata Motors

5 of 6
सांकेतिक - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने इस नवंबर महीने कुल 47,859 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 38,057 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 26 फीसदी बिक्री बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की मार्केट शेयर में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो नवंबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,617 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के 10,400 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota India

6 of 6
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
नवंबर 2020 में टोयोटा के 8508 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 8312 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल से इसकी तुलना करें तो इस नवंबर महीने 2.4 फीसदी ज्यादा कंपनी की गाड़ियां बिकी हैं। हालांकि, अगर पिछले महीने से इसकी तुलना की जाए तो कंपनी की बिक्री में 31 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 12,373 गाड़ियों की बिक्री की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें