फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर महीने में ताबड़तोड़ हुई गाड़ियों की खरीदारी, पढ़ें इन 7 कार कंपनियों की बिक्री

Thu, 05 Nov 2020 03:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर में भारी उछाल देखी गई। लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री में तेजी आई है। ऐसे में आज हम आपको मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), ह्यूंदै (Hyundai), महिंद्रा (Mahindra), टाटा (Tata), टोयोटा (Toyota) और होंडा (Honda) की अक्तूबर महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर
विज्ञापन

Maruti Suzuki

2 of 7
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने अक्तूबर 2020 में कुल 172,862 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 1,44,277 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में मारुति की बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 56,605 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की है। जबकि, अक्तूबर 2019 में कुल 50,010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। ह्यूंदै की भारत में 13.2 फीसदी ज्यादा बिक्री बढ़ी है। 
विज्ञापन

Hyundai Motor

3 of 7
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India
ह्यूंदै मोटर इंडिया के अक्तूबर 2020 में कुल 68,835 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 63,610 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

Mahindra

4 of 7
2020 Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने अक्तूबर 2020 में कुल 44,359 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, कंपनी ने अक्तूबर 2029 में कुल 51,896 वाहनों की बिक्री की थी। हालांकि, पिछले साल की तुलना में भले ही कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अगर पिछले कुछ महीनों से इसकी तुलना करें तो कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। 

अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,317 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई। वहीं, अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,622 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं)की बिक्री हुई। जहां पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन

Tata Motors

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 52,132 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री की है। भारतीय बाजार की बात करें तो टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2020 में कुल 49,669 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 39,152 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 27 फीसदी बिक्री बढ़ी है। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 79 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,617 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। 

 
विज्ञापन

Toyota India

6 of 7
Toyota Yaris - फोटो : Toyota
अक्तूबर 2020 में टोयोटा के 12,373 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 11,866 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री 52 फीसदी बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Cars India

7 of 7
Honda Amaze Special Edition - फोटो : Honda Cars
होंडा कार्स इंडिया ने अक्तूबर 2020 में 10,836 कारों की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 10,010 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में होंडा की बिक्री में 8.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें