फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift का जादू बरकरार, फरवरी 2021 में फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, आखिर इसे क्या खास बनाता है

Thu, 04 Mar 2021 10:27 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) का लोकप्रिय मॉडल Swift (स्विफ्ट) हैचबैक एक बार फिर से फरवरी 2021 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कंपनी ने फरवरी में मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार की 20,264 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी स्विफ्ट की 18,696 यूनिट्स की बिक्री कर पाई थी। इस तरह स्विफ्ट हैचबैक कार की बिक्री में आठ फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। भारत में स्विफ्ट की लॉन्चिंग के 15 सालों में कंपनी ने इस कार की 23 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ वर्षों में स्विफ्ट हैचबैक में तीन-जेनरेशन के अपग्रेड हुए हैं। इनमें से हर जेनरेशन मॉडल को मशहूर इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) पुरस्कार से नवाजा गया है। 
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) 20,070 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 16,085 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिससे इसकी बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं तीसरे नंबर पर रही कंपनी की पॉपुलर हैचबैक कार Wagon R (वैगन आर) फरवरी 2020 में 18,235-यूनिट की बिक्री की तुलना में इस साल फरवरी में 18,728-यूनिट की बिक्री के साथ इसकी बिक्री में तीन फीसदी की वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन

3 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
हाल ही में लॉन्च हुई नई स्विफ्ट
कंपनी ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में 2021 स्विफ्ट को नए कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसमें पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। नई स्विफ्ट 2021 में आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ अगले नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज 1.2-लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 66 KW पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 

4 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
बेहतर माइलेज
मारुति के अनुसार, यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.20 किलोमीटर प्रति लीटर के साथ अपने क्लास में सबसे ज्यादा माइलेज देता है। वहीं एजीएस ट्रांसमिशन के साथ इस इंजन से 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 10
Maruti Suzuki Swift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
नई डिजाइन
2021 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल दिया गया। इसके साथ ही इसमें क्रोम स्ट्रिप, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा हैचबैक में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर व्यू कैमरा और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
नए फीचर्स
2021 स्विफ्ट में क्रूज कंट्रोल, आइडल स्टार्ट और स्टॉप और चाभी से सिंक्रनाइज ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम दिए गए हैं। नई स्विफ्ट के केबिन की बात करें तो इसमें ट्विन-पॉड मीटर क्लस्टर और नया 10.67 सेमी मल्टी-इंफोर्मेशन रंगीन टीएफटी डिस्प्ले मिलता है। 2021 स्विफ्ट में 17.78 सेमी स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जिसे स्मार्टफोन, कार और क्लाउड-आधारित सर्विस के साथ जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई स्विफ्ट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, प्री-टेंशनर्स के साथ सीटबेल्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं। हालांकि, नया मॉडल अब क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड (सिर्फ AMT वेरिएंट में) के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम और बेहतर ब्रेक से लैस है। 

8 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
नए रंग
मारुति ने नई 2021 स्विफ्ट को तीन डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ पेश किया है, जो कि पहले से ज्यादा स्पोर्टी देता है। नई स्विफ्ट में पर्ल आर्कटिक व्हाइट के साथ पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ, सॉलिड फायर रेड के साथ पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ, पर्ल मैटेलिक मिडनाइट ब्लू के साथ पर्ल आर्कटिक व्हाइट रूफ जैसे डुअल टोन रंगों के विकल्प मिलेंगे। 

9 of 10
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
वेरिएंट्स और कीमत
नई 2021 Maruti Swift फेसलिफ्ट को 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है - LXI (एलएक्सआई), VXI (वीएक्सआई), ZXI (जेडएक्सआई), ZXI+ (जेडएक्सआई+) और ZXI+ Dual Tone (जेडएक्सआई+ डुअल टोन)। मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021 हैचबैक के बेस LXI वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होती है। और टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXI+ डुअल टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

10 of 10
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
हर वेरिएंट की कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट VXI वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.36 लाख रुपये है और VXI AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) वेरिएंट के लिए 6.86 लाख रुपये की कीमत चुकानी होगी। ZXI की कीमत 6.99 लाख रुपये है और ZXI AGS की कीमत 7.49 लाख रुपये है। ZXI+ की कीमत 7.77 लाख रुपये है और ZXI+ AGS की कीमत 8.27 लाख रुपये है। ZXI+ डुअल टोन की कीमत 7.91 लाख रुपये है। जबकि ZXI+ डुअल टोन AGS की कीमत 8.41 लाख रुपये तय की गई है। सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें