फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से बेचीं 2 लाख से अधिक कारें, डिजिटल तरीके से पूछताछ बढ़ी

Mon, 16 Nov 2020 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Swift - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) ने सोमवार को बताया कि 2018 में पहली बार लॉन्च हुए उसके ऑनलाइन बिक्री चैनल में हर गुजरते महीने के साथ लोगों की दिचस्पी बढ़ रही है और कंपनी ने 2019 के अप्रैल से अब तक डिजिटल माध्यमों से 2 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता ने जानकारी दी कि 1,000 से अधिक डीलरशिप्स उसके डिजिटल बिक्री चैनल से जुड़ चुके हैं और यह आने वाले समय में वर्चुअल रिटेल स्पेस की हिस्सेदारी को और बढ़ाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020 - फोटो : Maruti Suzuki
इस बात पर जोर देते हुए कि कैसे डीलर वेबसाइट्स में यूजर ट्रैफिक में बढ़ोतरी हुई है, मारुति सुजुकी ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए बिक्री में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो कि अब उसकी कुल बिक्री का 20 फीसदी है। कोविड-19 महामारी के दौर में डिजिटल तरीके से पूछताछ बीते 5 महीने में 33 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "वाहन बिक्री के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 2018 में शुरू किया गया था। डिजिटल इन्क्वायरी में तीन गुना की वृद्धि हो चुकी है। अप्रैल, 2019 से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये हमारी बिक्री दो लाख यूनिट को पार कर गई है।’’ 

4 of 5
Maruti Baleno - फोटो : For Reference Only
शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये ग्राहकों की पूछताछ का आंकड़ा 21 लाख पर पहुंच गया है। श्रीवास्तव ने 'गूगल ऑटो गियर शिफ्ट इंडिया-2020 रिपोर्ट' के हवाले से बताया कि नई कारों की 95 फीसदी बिक्री डिजिटल रूप से प्रभावित रहती है। क्योंकि कोई भी ग्राहक गाड़ी खरीदने से पहले ऑनलाइन माध्यम से पूरी जानकारी हासिल करता है और उसके बाद ही डीलरशिप पर जाता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki S-Cross - फोटो : For Reference Only
डिजिटल माध्यम के जरिए ग्राहक को गाड़ी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है। जिसके बाद वह भरोसेमंद डीलर सलाहकार से एक सुनिश्चित डील की बात करता है। श्रीवास्तव ने बताया कि आश्चर्यजनक रूप से जो ग्राहक डिलिटल चैनल पर जानकारी लेता है वह 10 दिन के भीतर ही कार खरीद लेता है। उन्होंने बताया कि मारुति सुजुकी डीलर्स के लिए 'नीयर मी' सर्च में दो गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें