देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि फरवरी में उसके वाहनों की बिक्री में 11.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,64,469 वाहनों रही है।
विज्ञापन
2 of 9
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
एमएसआई की बयान जारी कर कहा कि इससे पिछले साल फरवरी महीने में उसने 1,47,110 कारों की बिक्री की थी।
विज्ञापन
3 of 9
maruti celerio
इस दौरान कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 11.8 फीसदी बढ़कर 1,52,983 वाहनों की रही जबकि पिछले साल फरवरी में उसने घरेलू बाजार में 1,36,849 वाहन बेचे थे।
4 of 9
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
कंपनी ने कहा है कि फरवरी में उसकी मिनी कारों में Alto (आल्टो) और S-Presso (एस-प्रेसो) की बिक्री 12.9 फीसदी घटकर 23,959 वाहन रह गई। जबकि एक साल पहले इस सेगमेंट में उसने 27,499 वाहन बेचे थे।
वहीं दूसरी तरफ कम्पैक्ट सेगमेंट में WagonR (वैगन-आर), Swift (स्विफ्ट), Celerio (सेलेरियो), Ignis (इग्निस), Baleno (बलेनो) और Dzire (डिजायर) जैसी कारों की बिक्री इस दौरान 15.3 फीसदी बढ़कर 80,517 वाहन तक बढ़ गई। जबकि पिछले साल इस सेगमेंट में उसने 69,828 कारों की बिक्री की थी।
विज्ञापन
6 of 9
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी की मिड-सेगमेंट की कारों में Ciaz (सियाज) जैसी कारों की बिक्री 40.6 फीसदी घटकर 1,510 कारों की रह गई। पिछले उसने 2,544 यूनिट्स बेची थी।
विज्ञापन
7 of 9
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी ने फरवरी महीने में 11,486 कारों का निर्यात किया जो कि एक साल पहले के मुकाबले 11.9 फीसदी ज्यादा रही।
8 of 9
मारुति सुजुकी ईको
- फोटो : Maruti Suzuki
ईको वैन की बिक्री भी फरवरी, 2021 के दौरान 5.9 प्रतिशत बढ़कर 11,891 इकाई रही, फरवरी, 2020 में इसकी 11,227 इकाई की बिक्री हुई थी।
Maruti Suzuki Super Carry BS6
- फोटो : Maruti Suzuki
लाइट कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी की बिक्री में सबसे ज्यादा 507.6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। फरवरी, 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 2722 सुपर कैरी बेचीं, जबकि एक साल पहले कंपनी ने केवल 448 सुपर कैरी की बिक्री की थी।