देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को बताया कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 116,704 यूनिट्स बेचीं, जो 2019 के अगस्त में बेची गईं 94,728 यूनिट्स की तुलना में काफी ज्यादा है। इन आंकड़ों में यात्री वाहन और सुपर कैरी एलसीवी के साथ-साथ वो यूनिट्स भी शामिल हैं जो उनसे अन्य OEM को बेचे।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
इन दो सेगमेंट का प्रदर्शन रहा शानदार
मारुति सुजुकी के लिए बिक्री में यह वृद्धि एक बार फिर से मिनी और सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट से आया है। इन दोनों सेगमेंट की वजह से वर्ष 2020 और 2019 के अगस्त के आंकड़ों की तुलना करने पर बिक्री ने 26.8 फीसदी की छलांग लगाई है। यहां यह ध्यान देना दिलचस्प है कि एस-प्रेसो को केवल पिछले साल के सितंबर में लॉन्च किया गया था और इसलिए यह अगस्त 2019 के आंकड़ों में योगदान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol
- फोटो : Maruti Suzuki
यूटिलिटी व्हीकल्स का भी प्रदर्शन बेहतर
यूटिलिटी वाहनों ने भी पिछले महीने बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें 2020 Vitara Brezza (2020 विटारा ब्रेज्जा), नई लॉन्च की गई 2020 S-Cross (2020 एस-क्रॉस) के साथ-साथ Ertiga (एर्टिगा) और XL6 (एक्सएल 6) शामिल हैं। अगस्त 2019 की तुलना में पिछले महीने सब-सेगमेंट ने 13.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
4 of 6
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पिछड़ी
हालांकि, मिड-साइज सेडान सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी काफी संघर्ष कर रही है। ह्यूंदै की 2020 Verna (2020 वरना) और होंडा की पांचवीं पीढ़ी की City को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो इस सेगमेंट में Ciaz (सियाज) के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा और वह बिक्र में रफ्तार पकड़ने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। पिछले महीने Ciaz की सिर्फ 1,223 यूनिट बेची गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Plant Factory
- फोटो : For Reference Only
बिक्री में 17.1 फीसदी की वृद्धि
मारुति सुजुकी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेज दी गई 7,920 यूनिट्स के साथ निर्यात में 15.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की। घरेलू बाजार की बिक्री और निर्याता को मिलाकर मारुति सुजुकी अगस्त 2020 में 1,24,624 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। घरेलू बिक्री और निर्यात के इन सभी आंकड़ों को मिला देते हैं, तो संभावना दिखती है कि 2019 में इसी महीने की तुलना में पिछले महीने 17.1 फीसदी की वृद्धि के साथ इसमें सुधार हो रहा है।
कोविड-19 और उसके बाद के घटनाक्रमों ने मारुति सुजुकी के साथ-साथ भारत में और विश्व स्तर पर हर कार निर्माता के लिए बड़े पैमाने पर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। फिर भी, स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दे रही हैं और अगस्त के आंकड़े इसे अच्छी तरह से रेखांकित कर सकते हैं, ऐसे में जब ओईएम सुरक्षा सावधानियों और दिशानिर्देशों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए हैं।