फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की सस्ती MPV XL6 की बुकिंग हुई शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च

Sat, 10 Aug 2019 08:42 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Maruti Suzuki XL6 opens bookings - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने अपनी आगामी नई एमपीवी XL6 की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। यह स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ K15 BSVI पेट्रोल इंजन से लैस होगी। कंपनी इसे अपने NEXA शोरूम से बेचेगी। XL6 को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। ग्राहक 11,000 हजार रुपये देकर XL6 को बुक कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन

5th जेनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर है नई XL6

2 of 3
मारुति सुजकी XL6 - फोटो : Amar Ujala
नई XL6 को 5th जेनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, ISOFIX के लिए फ्रंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स शामिल किये हैं। इसके अलाव इसमें हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हाई स्पीड वॉर्निंग अलर्ट, ड्राइवर/को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

3 of 3
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Social
Maruti Suzuki की नई XL6 में नया 1.5-पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि इस समय सियाज और अर्टिगा में इस्तेमाल होता है। यह इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुरूप होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे डीजल इंजन में नहीं लाएगी। कायास लगाए जा रहे हैं कि नई XL6 सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी लेकिन बाद में इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारा जायेगा
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें