फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki ने स्विफ्ट, डिजायर, एस-क्रॉस और विटारा ब्रेजा पर दिया पांच साल की फ्री वारंटी का ऑफर

Tue, 20 Aug 2019 05:10 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
मारुति सुजुकी की कारों पर फ्री वारंटी - फोटो : amar ujala
अप्रैल 2020 से लागू होने वाले BS-6 एमिशन नॉर्म्स से पहले Maruti Suzuki अपनी डीजल इंजन से लैस कारों को बंद कर देगी। अप्रैल 2020 से बाजार में कंपनी कोई भी डीजल कार नहीं आएगी। लेकिन उससे पहले कंपनी ने BS-4 डीजल इंजन वाली कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। आइये जानते हैं।
विज्ञापन

फ्री वॉरंटी का ऑफर

2 of 3
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक
मारुति सुजुकी अपनी 1.3-लीटर BS-4 डीजल इंजन वाली स्विफ्ट, डिजायर, एस-क्रॉस और विटारा ब्रेजा पर 5 साल/1 लाख किलोमीटर की फ्री वॉरंटी दे रही है। दरअसल कंपनी BS-4  डीजल इंजन वाली कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए फ्री वॉरंटी का ऑफर दे रही है, ताकि मौजूदा स्टॉक को खत्म किया जा सके। 1.3-लीटर BS-4 डीजल इंजन कंपनी फिएट से लेती है। यह इंजन दुनियाभर में बेहद पॉपुलर है। आपको बता दें कि कंपनी ने 1.3-लीटर डीजल इंजन वाली अर्टिगा और सियाज को भी बंद कर दिया है। फिलहाल ये दोनों कारें सिर्फ 1.5-लीटर BS-4 डीजल इंजन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इंजन को किया जा सकता है अपडेट

3 of 3
s-cross
मारुति सुजुकी इस समय अपने इन-हाउस डिवेलप 1.5-लीटर डीजल इंजन को अपनी कारों में इस्तेमाल करती है। हांलाकि यह इंजन अभी BS-4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप ही है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इससे BS-6 में अपडेट कर सकती है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें