फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की इन पांच CNG कारों पर मिल रहा है 50000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Sat, 12 Sep 2020 02:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki CNG - फोटो : Maruti suzuki
कोरोना काल में अगर आप एक नई सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर का यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल सीएनजी गाड़ियों की बिक्री को बढ़ाने के लिए कई बड़ी कंपनियां ग्राहकों को भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में अब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी शामिल हो गई है। मारुति इस महीने अपनी कई सीएनजी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इन कारों में Alto, S-Presso, Celerio से लेकर WagonR और EECO तक शामिल हैं। इन सीएनजी गाड़ियों पर आपको कुल 50,000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है। आज हम आपको इन पांच सीएनजी कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

इन 5 सीएनजी गाड़ियों पर मिल रहा है डिस्काउंट

2 of 5
Maruti Suzuki CNG cars - फोटो : Amar Ujala
  • Alto: 38,000 रुपये तक की बचत होगी
  • S-Presso: 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है
  • Celerio: 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है
  • WagonR: 35,000 रुपये तक का फायदा होगा
  • EECO: 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है

यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की तुलना में होती है भारी बचत

3 of 5
सांकेतिक - फोटो : Maruti Suzuki
सीएनजी कारें न केवल कीमत में बल्कि, माइलेज में भी काफी किफायती होती हैं। सीएनजी वाहन पर एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.5 रुपये आता है, जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले लगभग आधा है। 

CNG कारों की बढ़ी मांग

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
कोरोना काल में CNG कारों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। लॉकडाउन के बाद ग्राहक सीएनजी कारों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सीएनजी कारों की बिक्री और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ेगी CNG कारों की बिक्री

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Maruti Suzuki
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्तवर्ष 2021 में मारुति की सीएनजी कारों की बिक्री में 36 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान कंपनी CNG कारों के 144,000 यूनिट्स की बिक्री कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें