फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki XL6 भारत में हुई लॉन्च, Ertiga से है इतनी महंगी

Wed, 21 Aug 2019 08:16 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki XL6 launched in india - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आपनी नई प्रीमियम एमपीवी XL6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कैप्टन सीट के साथ यह 6 सीटर MPV है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होती है। सुजुकी के 5th जनरेशन HEARTECT प्लेटफार्म पर बेस्ड है नई XL6. कंपनी इसे अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचेगी।   
विज्ञापन

कीमत

2 of 5
Maruti Suzuki XL6 Price - फोटो : Maruti Suzuki
नई XL6 Zeta और Alpha वर्जन में उपलब्ध है और दोनों ही वर्जन में मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। आइये एक नजर डालते हैं  कीमत पर...

XL6 Zeta MT: 9.79 लाख रुपये
XL6 Zeta AT: 10.89 लाख रुपये
 
XL6 Alpha MT: 10.36 लाख रुपये
XL6 Alpha AT: 11.46 लाख रुपये
विज्ञापन

मारुति सजुकी XL6 इंजन डिटेल्स

3 of 5
Maruti Suzuki XL6 Engine - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन की बात करें तो नई XL6 में 1462cc (BS-6) पेट्रोल इंजन लगा हैं जो 77kw की पावर और 138Nm का टॉर्क मिलता है।  इसके आलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड AMT गियर बॉक्स का ऑप्शन मिलता है।   

 

लुक्स, इंटीरियर और डायमेंशन

4 of 5
Maruti Suzuki XL6 dimensions - फोटो : Maruti Suzuki
नई XL6 का डिजाइन स्पोर्टी और बोल्ड है। वैसे ये MPV सेगमेंट में आई है पर इसमें SUV की झलक नजर आती है। इसकी फ्रंट क्रोम ग्रिल, प्लास्टिक क्लैडिंग और नया बंपर इसे बेहतर लुक देने में मदद करते हैं। इसके साइड में दी गई लाइन अच्छी दिखती है। जबकि ब्लैक इंसर्ट्स इसके रियर लुक को स्पोर्टी बनाते हैं। इसके अलावा नई XL6 में ब्लैक अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग रूफ और रूफ रेल्स आकर्षित करते हैं। बात इंटीरियर की करें तो नई XL6 का  कैबिन ब्लैक कलर में है। इसके डैश बोर्ड पर प्रीमियम स्टोन फिनिश देखने को मिलती है। गाड़ी में स्पेस अच्छा है, लेकिन इसमें 6 लोगों के बैठने की ही जगह है। देखा जाए तो मारुति की नई XL6 मौजूदा Ertiga के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम है।
 

डायमेंशन

  • लम्बाई: 4445mm
  • चौड़ाई: 1775mm
  • उंचाई:1700mm
  • व्हीलबेस: 2740mm
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

5 of 5
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Maruti Suzuki
ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मारुति ने नई XL6 में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इसमें नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, लेस एंट्री और रियर एसी वेंट की सुविधा मिलेगी। सेफ्टी फीचर्स का भी इसमें पूरा ध्यान रखा है। नई XL6 में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स (EBD), सीट बेल्ट, हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट, ड्यूल एयर बैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड फंक्शन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें