फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से महंगी हुई मारुति Wagon R और Swift, BS-6 इंजन के साथ हुईं लांच, CNG में आई ऑल्टो

Fri, 14 Jun 2019 02:11 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
swift
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी हैचबैक स्विफ्ट और वैगन आर की कीमतों में शुक्रवार से बढ़ोतरी कर दी है। मारुति इन कारों में कीमतों में इजाफा बीएस6 इंजन लाने के चलते कर रही है। यह बढ़ोतरी दोनों कारों के सभी मॉडल्स पर की जाएगी।
 
विज्ञापन

बीएस6 इंजन के चलते बढ़ी कीमतें

2 of 6
Maruti swift india
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने सेबी को सूचित किया है कि वह शुक्रवार से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। मारुति ने शुक्रवार को बीएस-6 इंजन वाली स्विफ्ट और वैगन आर लांच कर दी। दोनों ही कारों को बीएस-6 पेट्रोल इंजन में लांच किया गया है। मारुति ने सेबी को सूचित करते हुए बताया कि वह देश की पहली कार कंपनी है जिसने अप्रैल 2020 से पहली ही अपनी कारों में बीएस-6 इंजन देने शुरू कर दिए हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि बढ़ी हुई कीमतें केवल बीएस6 इंजनों पर लागू होंगी या बीएस4 इंजनों पर भी।
 
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये तक

3 of 6
maruti suzuki swift lease plan-1.jpg
मारुति की AIS-145 सेफ्टी मानक वाली नई बीएस-6 इंजन वाली स्विफ्ट के सभी वेरियंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। फीचर्स के हिसाब से उसके सभी वेरियंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं अब नई कीमतों के मुताबिक स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये तक हो गई है।

यह भी पढ़ेंः जानें हर वेरियंट पर कितनी बढ़ीं कीमतें
 

एक्स-शोरूम कीमतें 5.10 लाख से 5.91 लाख रुपये तक

4 of 6
New Wagon R Styling
वहीं वैगन आर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। कंपनी ने 1.2 लीटर बीएस-6 इंजन के साथ लांच की है और 1.2 लीटर वैगन आर के सभी वेरियंट की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में वैगन आर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.10 लाख से 5.91 लाख रुपये तक हो गई हैं वहीं दिल्ली के बाहर कीमत 5.15 लाख से 5.96 लाख तक होंगी।
 
विज्ञापन

1.0 लीटर की एक्स-शोरूम कीमतों में भी इजाफा

5 of 6
New wagon-r
इसके अलावा कंपनी ने वैगन आर 1.0 लीटर की एक्स-शोरूम कीमतों में भी इजाफा किया है। 1.0 लीटर इंजन के साथ दिल्ली-एनसीआर में वैगन आर की कीमत 4.34 लाख से 5.33 लाख रुपये और दिल्ली के बाहर 4.39 लाख से 5.38 लाख रुपये तक हो गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल्टो का भी सीएनजी वेरियंट लांच

6 of 6
2019 Maruti Alto 800
इसके अलावा कंपनी ने अपनी एंट्री सेगमेंट हैचबैक कार ऑल्टो का भी सीएनजी वेरियंट लांच किया है। सीएनजी के साथ ऑल्टो Lxi और Lxi (O) की कीमत 4.10 लाख रुपये और 4.14 लाख रुपये रखी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें