फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti जल्द लॉन्च करेगी Jimny मिनी SUV, मिल सकता है Jipsy नाम

Wed, 21 Aug 2019 08:52 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Maruti suzuki Jimny
ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खबर आ रही है कि Maruti Suzuki अपनी मिनी SUV को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2018 में मारुति ने एलान किया था कि वह अप्रैल 2019 से मारुति जिप्सी का उत्पादन बंद कर देगी। फिलहाल भारतीय सेना में मारुति जिप्सी की सेवाएं अभी भी जारी हैं। खबर यह भी है कि मारुति अब जिप्सी की जगह नई गाड़ी लाने वाली है।
विज्ञापन

प्रीमियम होगा नया मॉडल

2 of 4
Suzuki jimny
माना जा रहा है कि भारतीय कार बाजार में Jimny को Gipsy के नाम से उतारा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय बाजार के अलावा वैश्विक बाजार में Gipsy को काफी पसंद किया जाता है और यह काफी पॉपुलर ब्रांड है। इस नई गाड़ी को कंपनी अपने नेक्सा के जरिए बेचेगी। यानी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह एक प्रीमियम मिनी SUV होगी।  
विज्ञापन

दमदार इंजन मिलेगा

3 of 4
maruti Suzuki-Jimny-2020
सोर्स के मुताबिक कंपनी नई जिप्सी/जिम्नी में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। इतना ही नहीं इसमें 4WD का भी आप्शन मिल सकता है। इसी इंजन को कंपनी अपनी नई कार XL6 में इस्तेमाल कर सकती है। नई XL6 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगी।
विज्ञापन

गुजरात फैक्टरी में बनाया जाएगा

4 of 4
suzuki jimny
खबरें है कि कंपनी अपनी इस मिनी एसयूवी गाड़ी को मारुति सुजुकी की गुजरात फैक्टरी में बनाया जाएगा और अंतराष्ट्रीय मांग के मुताबिक यह राइट हैंड ड्राइव होगी। सुजुकी इसके बड़े व्हील बेस वर्जन पर काम कर रही है, जिसमें पांच दरवाजे और अंदर बैठने के लिए काफी जगह होगी। वहीं भारत में इसका लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन काफी हिट साबित हो सकता है। मौजूदा वक्त में जिमनी केवल तीन दरवाजों के साथ आती है, जिसे भारत में पसंद करने वालों की संख्या नहीं के बराबर है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें