suzuki jimny
खबरें है कि कंपनी अपनी इस मिनी एसयूवी गाड़ी को मारुति सुजुकी की गुजरात फैक्टरी में बनाया जाएगा और अंतराष्ट्रीय मांग के मुताबिक यह राइट हैंड ड्राइव होगी। सुजुकी इसके बड़े व्हील बेस वर्जन पर काम कर रही है, जिसमें पांच दरवाजे और अंदर बैठने के लिए काफी जगह होगी। वहीं भारत में इसका लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन काफी हिट साबित हो सकता है। मौजूदा वक्त में जिमनी केवल तीन दरवाजों के साथ आती है, जिसे भारत में पसंद करने वालों की संख्या नहीं के बराबर है।