Renault triber teaser
लीक हुई तस्वीर से यह भी पता चलता है कि नई Triber में पर्याप्त व्हीलबेस और छोटे ओवरहैंग्स भी देखने को मिलेंगे। इसका बाहरी डिजाइन कॉम्पैक्ट तो जरूर होगा, लेकिन इसमें भीतर काफी जगह मिलेगी। इसका कैबिन कैसा होगा इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि कार का कैबिन मॉडर्न डिजाइन में होगा। इसके अलावा इसमें टच स्क्रीन इन्फोटेमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा।