फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की Alto सहित कई गाड़ियां 10 हजार रुपये तक महंगी, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ी

Tue, 28 Jan 2020 12:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Alto VIP number - फोटो : Social
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) सहित कुछ मॉडलों की कीमत 10 हजार रुपये तक बढ़ा दी है। नई कीमतें 27 जनवरी से लागू हो गई हैं। पढ़ें मारुति की किस मॉडल की कितनी कीमत बढ़ी है। 
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Amar Ujala

Maruti Alto

Maruti Suzuki India Limited के अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने के फैसले से Alto (ऑल्टो) रेंज की कारों की कीमत 9 हजार से 6 हजार रुपये तक बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 10
Maruti Suzuki S-Presso launched - फोटो : Amar Ujala

Maruti S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) की कीमत 1,500 रुपये से 8 हजार रुपये बढ़ी है। 

4 of 10
New wagon-r

Maruti Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) की कीमत 1,500 से 4 हजार रुपये तक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 10
Next Gen Ertiga

Maruti Ertiga

इसके अलावा कंपनी के बहुपयोगी वाहन MPV Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) की कीमत 4 हजार से 10 हजार रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Maruti suzuki baleno

Maruti Baleno

Maruti Suzuki Baleno (बलेनो) की कीमत 3 हजार से 8 हजार रुपये तक बढी है। 
विज्ञापन

7 of 10
Maruti Suzuki XL6 review - फोटो : Amar Ujala

Maruti XL6

Maruti Suzuki XL6 (एक्सएल6) की कीमत 5 हजार रुपये तक बढ़ाई गई है।

8 of 10
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki

नई Alto लॉन्च

इसके अलावा मारुति सुजुकी ने हैचबैक सेगमेंट की पॉपुलर कार Alto (ऑल्टो) के S-CNG (एस-सीएनजी) वेरिएंट को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। कार के इंजन को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी भारत में लगातार 15 सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। कंपनी BS6 लागू होने के डेडलाइन 1 अप्रैल 2020 से पहले ही BS6 इंजन वाले Alto की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि पहली बार कार खरीदने वालों को Alto काफी पसंद आती है।

9 of 10
New 2019 Maruti Alto 800 Front

BS6 CNG Alto का माइलेज

कार निर्माताओं का कहना है कि सीएनजी मॉडल Alto BS6 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Maruti Suzuki S-CNG (मारुति सुजुकी एस-सीएनजी व्हीकल) दो ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस हैं। वाहनों को खात तौर पर ट्यून किया जाता है और सभी तरह के इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कैलिब्रेट किया जाता है। Maruti Alto में 796cc का इंजन मिलता है। CNG मोड में यह इंजन 40.36 bhp का पावर और 60 Nm टॉर्क पैदा करता है। पेट्रोल से चलने पर यह इंजन 47.33 bhp का पावर और 69 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आता है। 
इस नई कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4,32,700 रुपये से शुरू होती है। 
  • Alto BSVI LXi S-CNG: 432,700 रुपये
  • Alto BSVI LXi (O) S-CNG: Rs 436,300
विज्ञापन

10 of 10
Maruti Suzuki Factory

कीमत बढ़ाने की वजह

Maruti Suzuki के मुताबिक पिछले एक साल के दौरान लागत बढ़ने की वजह से कंपनी के उत्पादों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मारुति ने कहा है कि बढ़ती लागत की भरपाई के लिए वह कारों के दाम बढ़ा रही है। Maruti Suzuki के पोर्टफोलियो में कुल 16 गाड़ियां हैं। इनमें एंट्री लेवल Alto से लेकर प्रीमियम MPV XL6 तक शामिल हैं। इन कारों की कीमत 2.89 लाख से 11.46 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें