फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में सुस्ती के बावजूद Maruti Suzuki की बल्ले-बल्ले, 8 फीसदी बढ़ा उत्पादन

Wed, 08 Jan 2020 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti suzuki baleno
आर्थिक सुस्ती के बावजूद देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) का उत्पादन दिसंबर, 2019 में 7.88 फीसदी बढ़कर 1,15,949 इकाई रहा। यह लगातार दूसरा महीना है, जब उसके उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले मांग में कमी के कारण कंपनी ने लगातार 9 महीने तक उत्पादन में कटौती की थी। दिसंबर, 2018 में उसने कुल 1,07,478 वाहनों का उत्पादन किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Road test review of new maruti suzuki dzire - फोटो : Amit Dwivedi
Maruti Suzuki ने एक बयान में कहा कि New Wagon R (नई वैगन आर), Celerio (सेलेरियो), Ignis (इग्निस), Swift (स्विफ्ट), Baleno (बलेनो) और Dzire (डिजायर) जैसे Sub-Compact Segment (सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट) और OEM (ओईएम) में सबसे अधिक 40.87 फीसदी उत्पादन बढ़ा है। आलोच्य महीने में इस सेगमेंट में कंपनी ने कुल 62,448 वाहनों का उत्पादन किया, जबकि दिसंबर, 2018 में यह आंकड़ा 44,329 इकाई रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : Copyright Amar Ujala
Mini Segment (मिनी सेगमेंट) में Alto (ऑल्टो), S-presso (एस-प्रेसो) और Old Wagon R (पुराने वैगन आर) का कुल उत्पादन 9.54 फीसदी बढ़कर 28,314 इकाई पर पहुंच गया। 

4 of 5
Maruti Suzuki S-Cross Limited Edition
वहीं, Utility Vehicle Segment (यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट) में Gypsy (जिप्सी), Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा), Ertiga (एर्टिगा), XL-6 (एक्सएल-6) और S-Cross (एस-क्रॉस) का उत्पादन 20.62 फीसदी बढ़कर 19,825 इकाई रहा। पिछले महीने कंपनी ने अपनी Mid Size Sedan (मिड-साइज सेडान) Ciaz (सियाज) की 1,516 इकाइयों का उत्पादन किया, जो दिसंबर, 2018 में 894 इकाई रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मारुति सुजुकी ओमनी - फोटो : Maruti Suzuki

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी बढ़ी

Maruti ने बताया कि आलोच्य महीने में उसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी के उत्पादन में बढ़ोतरी रही। दिसंबर, 2018 के 545 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने 987 सुपर कैरी का उत्पादन हुआ। हालांकि, Eeco (इको) और Omni Van (ओमनी वैन) का उत्पादन 62.16 फीसदी घटकर 6,182 इकाई रह गया। कंपनी ने बताया कि पिछले साल नवंबर में भी उसके उत्पादन में 4.33 फीसदी की बढ़ोतरी रही थी। उस दौरान कंपनी ने 1,35,946 इकाइयों के मुकाबले 1,41,834 वाहनों का उत्पादन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें