ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर है। ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां कई आकर्षक ऑफर्स ला रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपने NEXA (नेक्सा) डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाली कारों पर जुलाई के महीने में खास डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। मारुति नेक्सा डीलरशिप में ग्राहक नई कार खरीदने पर 40 हजार रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यहां जानते हैं कि मारुति के किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Amar Ujala
XL6
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम MPV (मल्टी परपज व्हीकल) Maruti Suzuki XL6 (एक्सएल 6) को जुलाई के महीने में खरीदने पर 20,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। कंपनी की इस कार पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर इस फायदे को उठाया जा सकता है। Maruti Suzuki XL6 में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है। मारुति ने अपने सभी डीजल इंजन वाली कारों को बंद कर दिया है। Maruti XL6 कार की शुरुआती कीमत 9.84 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Ciaz
Ciaz
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम सेडान कार Ciaz (सियाज) पर जुलाई के महीने में वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग छूट मिल रही है। Alpha वेरिएंट को छोड़कर अन्य कारों पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस ऑफर के तहत 10 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट, 20 हजार एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। सियाज के Alpha वेरिएंट पर 25 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इस वेरिएंट पर नगद डिस्काउंट नहीं दे रही है। Maruti Suzuki Ciaz में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Ciaz की कीमत 8.32 लाख रुपये से शुरू होती है। Ciaz का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Skoda Rapid जैसी कारों से है।
4 of 6
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Baleno
मारुति अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार पर Baleno (बलेनो) को जुलाई के महीने में खरीदने पर 35,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यह छूट सिर्फ Sigma वेरिएंट पर उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत 15 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। कार के अन्य वेरिएंट्स पर कंपनी 30 हजार रुपये तक के छूट दे रही है, जिसमें 15 हजार रुपये की बजाए सिर्फ 10 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट मिल रहा है। बलेनो की शुरुआती कीमत 5.63 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Social Media
Ignis
मारुति सुजुकी अपनी एंट्री-लेवल प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) को जुलाई के महीने में खरीदने पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यह ऑफर इग्निस के Zeta वेरिएंट को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत 20 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कंपनी इस कार के Zeta वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक की छूट दे रही है, जिसके तहत 10 हजार नगद डिस्काउंट, 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति इग्निस की शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये है।
फाइनेंस की भी सुविधा
मारुति सुजुकी इसके अलावा ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंसिंग के विकल्प भी दे रही है। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। इन ऑफर का लाभ सिर्फ जुलाई के महीने तक ही उठाया जा सकेगा। बता दें कि यहां दी गई कारों की कीमत एक्स शोरूम की हैं।