महामारी के मद्देनजर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और सार्वजनिक परिवहन में सफर करने से परहेज करेंगे। ऐसे में निजी वाहनों की मांग में तेजी आ सकती है। हाल में हुए कई सर्वे और अध्ययनों में इस बात के संकेत मिले हैं कि इन बदली परिस्थितियों में लोग निजी वाहन के इस्तेमाल को प्राथमिकता देंगे। लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी ग्राहकों की चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसे में अगर एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कम खर्च में ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कारों के बारे में। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) का दावा है कि फैक्टरी फिटेड CNG वाहन ग्राहकों को शानदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा और बेहतर माइलेज देते हैं। कंपनी की फैक्टरी फिटेड S-CNG टेक्नॉलॉजी वाली गाड़ियां डुअल इंटरडिपेंडेंट ECU, डुअल सोलेनॉयड सिस्टम और लीक प्रूफ टैंक डिजाइन के साथ आती हैं। वहीं इनमें व्हीकल इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम लगा होता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है। पेट्रोल-डीजल के मुकाबले CNG वाहनों में कर्म खर्च में ज्यादा माइलेज मिलता है। सीएनजी वाहनों को पसंद किए जाने की यह सबसे बड़ी वजह है। यहां जानिए मारुति सुजुकी की CNG कारों और उनके माइलेज के बारे में।
S-Presso
Maruti Suzuki ने अपनी बहुप्रतीक्षित माइक्रो एसयूवी बजट कार S-Presso को CNG वर्जन के साथ लॉन्च किया है। Maruti S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में फैक्टी फिटेड सीएनजी किट दी गई है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 67hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मोड पर यह इंजन 58hp का पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Maruti S-Presso S-CNG को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने S-Presso VXI वेरिएंट में भी सीएनजी का ऑप्शन दिया है। मारुति का दावा है कि S-Presso CNG 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Amar Ujala
Alto
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड CNG के साथ दो वेरिएंट- LXI और LXI (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.32 लाख और 4.36 लाख रुपये है। Alto CNG का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
WagonR
Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन-आर) कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। WagonR CNG वेरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : For Representation Only
Celerio
Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सिलेरियो) कार दो वेरिएंट- VXI और VXI (O) में फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। Celerio सीएनजी मॉडल की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। Maruti Celerio CNG वेरिएंट 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Suzuki EECO CNG
- फोटो : For Representation Only
Eeco
Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) कंपनी की लोकप्रिय वैन रही है। मारुति ईको कम कीमत और ज्यादा माइलेज के कारण ग्राहकों की पसंद रही है। यह वैन भी फैक्टरी फिटेड CNG वेरिएंट में आती है। ईको तीन वेरिएंट में सीएनजी मॉडल के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपये है। Maruti Eeco सीएनजी मॉडल 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
maruti suzuki ertiga new model
- फोटो : For Representation Only
Ertiga
Maruti Suzuki की लोकप्रिय MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) Ertiga (अर्टिगा) भी फैक्टरी फिटेड CNG के विकल्प के साथ आती है। अर्टिगा के सिर्फ एक वेरिएंट में सीएनजी का विकल्प उपल्बध है। इस कार की कीमत 8.95 लाख रुपये है। Ertiga CNG 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।