फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कार, तस्वीरों में देखें टॉप-4 गाड़ियां

Wed, 16 Dec 2020 12:31 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : Renault
एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट के लिए नवंबर महीना निराश करने वाला रहा। दरअसल नवंबर 2020 में 28,124 एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की भारत में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में 31,290 एंट्री-लेवल हैचबैक गाड़ियों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में एंट्री हैचबैक गाड़ियों की बिक्री 10 फीसदी घटी है। आज हम आपको एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट की टॉप-4 कारों की नवंबर महीने की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि जो कार आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto

2 of 5
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति का एंट्री हैचबैक सेगमेंट में दबदबा लगातार कायम है। नवंबर महीने में मारुति ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। नवंबर 2020 में Maruti Alto के 15,321 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में इसके 15,086 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में ऑल्टो की बिक्री 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso

3 of 5
Maruti Suzuki S-Presso launched - फोटो : Amar Ujala
मारुति की S-Presso नवंबर महीने में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। नवंबर 2020 में इसके 7,018 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में इसके 11,220 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर S-Presso की बिक्री 37 फीसदी घटी है।

Renault Kwid

4 of 5
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault
Renault की Kwid नवंबर महीने में देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। नवंबर 2020 में इसके 4,956 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में इसके 4,182 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में Kwid की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

5 of 5
Datsun Redi-Go - फोटो : Datsun
नवंबर 2020 में Datsun की Redi-Go देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। नवंबर 2020 में इसके 829 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में इसके 802 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में Redi-Go की बिक्री 10 फीसदी घटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें