Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
जून और जुलाई महीने में Maruti Suzuki की Alto देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। जून महीने में Alto के 7,298 यूनिट्स और जुलाई महीने में इसके 13,654 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। इसके बाद मारुति सुजुकी की Swift ने रफ्तार पकड़ी और नंबर 1 का खिताब अपने नाम किया। अगस्त महीने में मारुति सुजुकी की Swift के 14,869 यूनिट्स और सितंबर महीने में इसके 22,643 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।