फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में धूम मचाने वाली ये 5 सस्ती कारें सड़क हादसों में नहीं बचा पाएंगी आपकी जान

Tue, 29 Dec 2020 12:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक - फोटो : Global NCAP
अगर आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं, तो आपको यह जरूर पता लगा लेना चाहिए कि क्या वह कार आपके और आपके परिवार के लिए सुरक्षित है। आज हम आपको उन पांच कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भारतीय बाजार में बंपर बिक्री हुई, लेकिन सुरक्षा के मामले में ये कारें औसत से भी नीचे हैं।इन कारों को Global NCAP की तरफ से किए गए टेस्ट में खराब रेटिंग्स मिली हैं। 

बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी। तो डालते हैं एक नजर इन कारों की रेटिंग्स पर...
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto 

2 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- Maruti Suzuki Alto की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। 
  • Global NCAP के मुताबिक यह कार सुरक्षा के मामले में बहुत ही ज्यादा खराब है। कार क्रैश टेस्ट में जब इसे बिना एयरबैग टेस्ट किया गया तो इसे शून्य अंक मिले।




 
विज्ञापन

 Hyundai Santro

3 of 6
Hyundai Santro Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP
Hyundai Santro में 4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी चुनने को मिलता है।
  • कीमत- Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये है। 
  • Global NCAP की तरफ से इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 2 स्टार मिला है। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है।

 

Maruti Suzuki Wagon R 

4 of 6
Maruti Suzuki Wagon R Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP
Maruti Suzuki Wagon R भारत में 1.0 लीटर K-सीरीज और 1.2 लीटर K12B इंजन के साथ आती है। इसका 1.0-लीटर इंजन 67 bhp की पावर पैदा करता है। वहीं, इसका 1.2 लीटर इंजन 82 bhp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
  • Maruti Suzuki Wagon R की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.46 लाख रुपये है।
  • Global NCAP की तरफ से इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 2 स्टार मिला है। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है।
 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift

5 of 6
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift में पावर के लिए 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 83 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
  • Maruti Suzuki Swift की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.19 लाख रुपये है।
  • Global NCAP की तरफ से इसे 5 में से केवल 2 स्टार ही मिले हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Renault Kwid 

6 of 6
Renault Kwid - फोटो : Renault
Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • कीमत- Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।
  • Global NCAP की तरफ से इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 0 स्टार मिला है। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें