फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा खरीदारी, कोरोना काल में जीता ग्राहकों का विश्वास

Sun, 02 Aug 2020 04:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Best Selling Cars July 2020 - फोटो : Amar Ujala
कोरोना के झटके से उबर रही भारतीय ऑटो इंडस्ट्री वापस से रफ्तार पकड़ने लगी है। मई और जून महीने के मुकाबले जुलाई महीने में वाहनों की बिक्री बढ़ी है। इसका असर कार कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट में भी देखने को मिल रहा है। आज हम आपको जुलाई महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के नाम बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि जुलाई महीने में इन कारों को भारत में कितने ग्राहकों ने खरीदा है। ताकी, आप खुद अंदाजा लगा सकें कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पहली पसंद। डालते हैं जुलाई 2020 की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों पर एक नजर,
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Alto


देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की Alto जुलाई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 13,654 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki WagonR BS6 - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki WagonR 


भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की WagonR जुलाई 2020 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने घरेलू बाजार में इसके 7,207 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
 

4 of 11
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Baleno


जुलाई महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में तीनों ही कारें मारुति सुजुकी की हैं। Maruti Alto और WagonR के बाद Maruti Baleno को जुलाई महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया है। जुलाई महीने में Baleno के 11,575 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन

5 of 11
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI

Hyundai Creta 


भारतीय बाजार में Hyundai Creta चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जुलाई 2020 में इसके 7,207 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Creta एक मात्र ऐसी गाड़ी है जो मारुति सुजुकी कंपनी की नहीं है।
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Suzuki Swift,

Maruti Suzuki Swift


जुलाई 2020 में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति सुजुकी की Swift शामिल है। भारतीय बाजार में Swift के 10,173 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन

7 of 11
Maruti suzuki dzire

Maruti Suzuki Dzire


जुलाई महीने में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारों में भले ही Dzire को जगह नहीं मिली हो, लेकिन इस लोकप्रिय कार ने बिक्री के मामले में टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। जुलाई 2020 में इसके 9,046 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।

8 of 11
Maruti Suzuki BSVI Ertiga - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki Ertiga


जुलाई महीने में भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Ertiga रही। कंपनी की इस मल्टी परपज व्हीकल को 8,504 ग्राहकों ने खरीदा।

9 of 11
मारुति सुजुकी ईको - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Eeco


Maruti Suzuki की Eeco के जुलाई 2020 में 8,501 यूनिट्स की बिक्री हुई।

10 of 11
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai

Hyundai Grand i10


जुलाई महीने में देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Grand i10 ह्यूंदै की दूसरी कार है। इसके जुलाई 2020 में 8,368 यूनिट्स की बिक्री हुई।
 
विज्ञापन

11 of 11
Kia Seltos UVO - फोटो : kia

Kia Seltos


भारतीय बाजार में साल भर पहले एंट्री करने वाली Kia Motors ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी को जुलाई महीने में भी ग्राहकों का भरपूर साथ मिला, जहां इसके 8,270 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें