फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी की कारों पर मिल रही है भारी छूट, नए साल में बचाएं पैसे

Mon, 18 Jan 2021 11:52 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Suzuki BS6 Cars - फोटो : Maruti Suzuki
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) साल 2021 की शुरुआत अपने ग्राहकों को नए वादे के साथ कर रही है। कंपनी अपने लाइनअप में विभिन्न मॉडल्क पर आकर्षक छूट दे रही है। ताकि शोरूम में अधिक खरीदारों को आकर्षित किया जा सके और बिक्री के आंकड़ों को तेज कर नए साल की शुरुआत की जा सके। भारतीय बाजार में मारुति एरिना और नेक्सा डीलरशिप के जरिए कारों की बिक्री करती है। यहां हम आपको जनवरी के महीने में एरिना डीलरशिप के जरिए बिक्री की जाने वाली कारों पर मिलने वाली छूट के बारे बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
maruti suzuki alto 800
Maruti Alto 800 
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 हैचबैक कार पेट्रोल और सीएनजी मॉडल के साथ उपलब्ध हैं। एरिना आउटलेट के जरिए बिकने वाली इस कार को जनवरी के महीने में खरीदने पर मारुति सुजुकी 30,000 रुपये की छूट दे रही है। कंपनी के इस ऑफर में 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी इस लोकप्रिय हैचबैक कार का एक नया फेसलिफ्ट मॉडल जल्द उतारने की योजना पर काम कर रही है। Maruti Suzuki Alto 800 कार की कीमत 2.94 लाख रुपये से लेकर 4.36 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन

3 of 8
Maruti celerio
Maruti Celerio
मारुति अपनी पॉपुलर कार Celerio पर 40,000 रुपये की छूट दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत 20,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। मारुति सेलेरियो कार बाजार में पेट्रोल और सीएनजी मॉडल के साथ उपलब्ध है। इस कार की कीमत 4.41 लाख रुपये से शुरू होती है जो 5.68 लाख रुपये तक जाती है।  कंपनी सेलेरियो का एक नया जेनरेशन मॉडल भी तैयार कर रही है जिसे इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने की तैयारी है। 

4 of 8
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Wagon-R
मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैचबैक कार वैगन-आर पर 23,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत वैगन-आर को जनवरी में खरीदने पर 8,000 रुपये की नगद छूट। अगर आप अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज कर वैगन-आर खरीदना चाहते हैं तो ऐसा करने पर कंपनी 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस देगी। Maruti Wagon-R कार की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.94 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 8
2020 Maruti Swift
Maruti Swift
मारुति सुजुकी अपनी बेहद पॉपुलर हैचबैक कार Swift पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि साल 2020 में यह मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। कंपनी के ऑफर के तहत जनवरी में इस कार को खरीदने पर 10,000 रुपये की नगद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कंपनी यह छूट स्विफ्ट के सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट पर ही दे रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये है और कार के टॉप मॉडल की कीमत 8.02 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Maruti S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti S-Presso
मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी के तौर पर ब्रांडिंग की गई S-Presso हैचबैक कार को जनवरी के महीने में खरीदने पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस कार को साल 2019 के सितंबर में लॉन्च किया था। इस कार की कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होती है जो 5.13 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

7 of 8
मारुति सुजुकी ईको - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Eeco
मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) इको को जनवरी के महीने में खरीदने पर 30,000 रुपये तक की छूट दे रही है। ऑफर के तहत 10,000 रुपये की नगद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। Maruti Eeco कार की शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपये है और यह 4.95 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

8 of 8
Maruti swift
बता दें कि कारों पर डीलरों द्वारा छूट की पेशकश की जाती है, और वे स्टॉक के आधार पर अलग-अलग डीलरों के यहां अलग हो सकते हैं। नई कार खरीदने से पहले ग्राहक डिस्काउंट की पूरी जानकारी के लिए अपने शहर में कंपनी के अधिकृत डीलरों से संपर्क करें। कई बार डीलर अपनी तरफ से भी अतिरिक्त डिस्काउंट देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें