फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Baleno के फेसलिफ्ट वर्जन की पिक्चर्स लीक! दिख रही है बेहद स्टाइलिश

Wed, 02 Jan 2019 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Baleno
मारुति सुजुकी सियाज और अर्टिगा के बाद अब अपने पॉपुलर बी2 सेगमेंट मॉडल बलेनो हैचबैक का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बलेनो को मारुति ने 2015 में लॉन्च किया था, लेकिन उसके बाद से मारुति ने अभी तक उसे अपडेट नहीं किया है। वहीं माना जा रहा है कि बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन हुंडई आई20 को कड़ी चुनौती देगा।
 
विज्ञापन

मारुति वैगन आर की पिक्चर्स भी हुई लीक

2 of 7
New wagon-r
2019 में मारुति कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति अपनी पॉपुलर बी सेगमेंट कार वैगन आर का भी 23 जनवरी को नया वर्जन लॉन्च करेगी। वैगन आर के नए वर्जन की लीक हुईं पिक्चर्स ने पहले से ही तहलका मचा दिया है। वहीं अब मारुति बलेनो की भी पिक्चर्स लीक हो गई हैं।
आगे देखिए बलेनो की लीक पिक्चर्स...
 
विज्ञापन

बलेनो में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स

3 of 7
Maruti Baleno Facelift 2019 - फोटो : gaadiwaadi
बलेनो के नए फेसलिफ्ट वर्जन में हैचबैक पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे रही है। हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। फेसलिफ्ट वर्जन में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बलेनो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स वर्जन के साथ आती है, लेकिन केवल अल्फा मॉडल में यह फीचर मिलता था। उम्मीद जताई जा रही है कि बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे।
 

जून से पहले लॉन्चिंग!

4 of 7
Maruti Baleno Facelift 2019 - फोटो : gaadiwaadi
बलेनो का नया वर्जन 2019 में जून से पहले लॉन्च हो सकता है। बलेनो के बंपर में बदलाव दिखाई दे रहा है। नए बंपर से बलेनो पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे रही है। एयरडैम को रिफ्रेश किया गया है, साथ ही नए स्टाइलिश फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। इसके अलावा पिछले बंपर और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। साथ ही, मारुति बलेनो में नए अलॉय व्हील्स भी लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

आ सकते हैं स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर

5 of 7
Maruti Baleno Facelift 2019 - फोटो : gaadiwaadi
वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति बलेनो के इंटीरियर में भी बदलाव कर सकती है। हालांकि मारुति अपने सभी फेसलिफ्ट मॉडल्स में पहले ही क्ल्स्टर डायल में बदलाव कर चुकी है। वहीं सीटों के अलावा अपहोल्ट्री, वुडन डैशबोर्ड, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे भी फीचर भी दे सकती है। फेसलिफ्ट सियाज में भी मारुति ने कुछ ऐसी बदलाव किए थे।
 
विज्ञापन

1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन

6 of 7
baleno automatic
मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पेट्रोल वर्जन मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन

7 of 7
baleno
वहीं परफॉरमेंस वर्जन बलेनो आरएस 1.0 लीटर के 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती है, 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं आरएस वर्जन में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है। बलेनो का हुंडई आई20 से कड़ा मुकाबला है। हहालांकि मारुति बलेनो के हर माह 17 हजार यूनिट्स बेच लेती है, वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि नए फेसलिफ्ट वर्जन से उसकी बिक्री में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें