फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा, आमिर खान जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स क्यों पसंद करते हैं टोयोटा इनोवा, ये है वजह

Thu, 16 May 2019 07:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Innova Crysta Launch India
चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादातर नेता टोयोटा इनोवा का इस्तेमाल करती हैं। वहीं बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। इनोवा देश की बेस्ट सेलिंग एमपीवी में से एक है, वहीं टोयोटा के मुकाबले महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और टाटा हैरियर जैसी बड़ी गाड़ियां आने के बाद भी इनोवा का जादू बरकरार है। आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, रजनीकांत, जैकी श्राफ और गुलशन ग्रोवर महंगी लग्जरी गाड़ियां होने के बाद भी अक्सर इनोवा का इस्तेमाल करते दिखाई दे जाते हैं। हम बता रहे हैं कि फिल्मी सितारों में इनोवा की बढ़ती लोकप्रियता का क्या है राज...
 
विज्ञापन

भरोसेमंद इंजन

2 of 7
malaika arora White Innova Crysta
टोयोटा इनोवा में बेहद भरोसेमंद विश्वप्रसिद्ध D4D डीजल इंजन लगा है, जो लाखों किमी तक बिना किसी दिक्कत के काम करता है। यही वजह है कि 2-3 लाख किमी चलने के बाद भी इनोवा के इंजन को खोलने की नौबत नहीं आती। ज्यादातर कैब वाले इनोवा को बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि यह गैराज में कम सड़क पर ज्यादा चलती है। वहीं सेलिब्रिटीज को भी ऐसी कार पसंद है, जो बिना किसी दिक्कत के लंबा चले।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा खान के पास रेंज रोवर भी है, लेकिन रेगलुर बेसिस पर वे इनोवा का इस्तेमाल करती हैं। कई मौकों पर उन्हें इनोवा क्रिस्टा में देखा गया है। मलाइका के पास ऑटोमैटिक पेट्रोल वर्जन वाली इनोवा है।
 
विज्ञापन

बेहद आरामदायक

3 of 7
Aamir Khan Toyota Innova
इनोवा का यह सबसे बड़ा प्लस पाइंट है। उबड़ खाबड़ सड़कों पर भी इनोवा चलने में बेहद आराम दायक है। वहीं इसका केबिन भी काफी स्पेसियस है। पीछे की तरफ कैप्टन सीटें दी गई हैं, जिससे लंबी यात्रा में भी थकान नहीं होती। यही वजह है कि सेलीब्रिटीज को इनोवा पसंद है।
इनोवा जब लांच हुई थी, तब आमिर खान इनोवा के ब्रांड अंबेस्डर थे और कई विज्ञापनों में भी दिखाई दिए थे। आमिर के पास पुरानी जेनरेशन की इनोवा है और वे कई बार अपनी इस फेवरेट इनोवा में स्पॉट हो चुके हैं।
 

बेहतर सर्विस नेटवर्क

4 of 7
Gulshan Grover Innova
देश में कई दूसरे इंटरनेशनल ब्रांड की गाड़ियां भी हैं, लेकिन उनकी आफ्टर मार्केट सर्विस उतनी बढ़िया नहीं है। लेकिन टोयोटा इसका अपवाद है। टोयोटा का पूरा देश में बेहतरीन सर्विस नेटवर्क है, यही वजह है कि इनोवा खरीदने वालों की कोई कमी नहीं है। इनोवा की मैटिनेंस कास्ट लगभग शून्य है और इसकी रीसेल वेल्यू भीअच्छी है। यानी कि बेधड़क होकर सालों तक इनोवा को इस्तेमाल किया जा सकता है।
कई फिल्मों में विलेन का रोल कर चुके गुलशन ग्रोवर के पास इनोवा है, हालांकि उनके पास दूसरी लग्जरी कारें भी हैं, लेकिन वे इनोवा को ही पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन

प्रीमियम फीलिंग

5 of 7
jackie shroff innova - फोटो : BM
टोयोटा इनोवा शुरू से ही फीचर्स के मामले में काफी धनी रही है, लेकिन नई इनोवा क्रिस्टा ने पुरानी इनोवा को भी फेल कर दिया। क्रिस्टा का लुक किसी प्रीमियम कार की तरह लगता है। 2016 में सेकेंड जेनरेशन इनोवा को लांच किया गया था, लेकिन आज भी वह आज की जेनरेशन वाली कारों का मात देती है। टेक्सी में चलने के बावजूद इनोवा का जादू बरकार है। इसका टॉप-एंड वेरियंट कैब की तरह न लग कर स्पोर्टी लगता है। वहीं इसमें लगी लेदर सीट्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एंबियट लाइट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिअर एसी डिजिटल डिस्प्ले इसे और लग्जरी बनाता है।

जैकी श्राफ के पास बेहद शानदार कार कलेक्शन है, जिनमें कई विंटेज कारें भी शामिल हैं। लेकिन जैकी को इनोवा ही पसंद है। उनके पास पुरानी पीढ़ी की इनोवा है।  
 
विज्ञापन

शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस

6 of 7
RajniKanth Innova
कहने के लिए इनोवा है तो एमपीवी सेगमेंट की कार, लेकिन इसमें फील एसयूवी का आता है। एससयूवी की खासियत होती है उसका ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस। वहीं इनोवा में भी शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे कार से बाहर निकलने और बैठने में कोई दिक्कत पेश नहीं होती। बुजुर्गों के लिए इनोवा काफी आरामदायक है।
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के पास अपनी इनोवा है। उनके गैराज में कई शानदार एसयूवी हैं, लेकिन वे ज्यादातर इनोवा से ही चलना पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीक्रेसी भी है वजह

7 of 7
Jhanvi Kapoor Innova - फोटो : Indian Express
बॉलीवुड स्टार्स को अपने गैराज में इनोवा को जगह देने के पीछे मुख्य वजह है कि कई बार सीक्रेसी और प्राइवेसी के लिए इन गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। जो इन इनोवा जैसी कॉमन कार में ही संभव है। क्योंकि अक्सर मीडिया की निगाह से बचने के लिए सेलिब्रिटीज इनावो जैसी आमकारों में बैठ कर निकल लेते हैं और लोगों को कानोंकान खबर भी नहीं होती।              
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें