फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की पांच सबसे मजबूत कारें, सड़क हादसों में बचाती हैं ड्राइवर और यात्रियों की जान

Wed, 23 Sep 2020 11:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Top 5 Safest Car in India - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपके लिए पांच ऐसी कारें लेकर आए हैं, जो सड़क हादसों के दौरान आपके और आपके परिवार की जान बचाएंगी। इन कारों में Mahindra XUV300, Tata Altroz, Tata Nexon और Mahindra Marazzo से लेकर Volkswagen Polo तक शामिल हैं। इन कारों को Global NCAP की तरफ से किए गए टेस्ट में शानदार रेटिंग्स मिली हैं। दरअसल इन कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया गया था, जहां यह पाया गया कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो यह कारें वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) के जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेंगी। तो डालते हैं एक नजर इन कारों की रेटिंग्स पर।
विज्ञापन

Mahindra XUV300

2 of 6
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website
Global NCAP की रेटिंग के मुताबिक XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है। Global NCAP की तरफ से इसे फर्स्ट एवर च्वाइस अवार्ड मिल चुका है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.42 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन

Tata Altroz   

3 of 6
Tata Altroz
Tata की Altroz हैचबैक सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और देश की दूसरी सबसे सुरक्षित कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिले हैं, जहां टेस्टिंग के दौरान इसे 17 में से 16.13 अंक मिले थे। वहीं,  चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग दी गई है, जहां  टेस्टिंग के दौरान इसे 49 में से 29 अंक दिए गए थे। 

Tata Nexon  

4 of 6
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon देश की तीसरी सबसे सुरक्षित कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपये है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.06 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 25 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन

Mahindra Marazzo  

5 of 6
Mahindra Marazzo - फोटो : Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo देश की चौथी सबसे सुरक्षित कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 2 स्टार रेटिंग मिली है।  टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 22.22 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Volkswagen Polo  

6 of 6
Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen
Global NCAP की रेटिंग के मुताबिक Volkswagen Polo देश की पांचवी सबसे सुरक्षित कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है।  टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले हैं। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 29.91 अंक मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें