फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा की जबरदस्त हिट एसयूवी Thar एक दिसंबर से होगी महंगी, ये है वजह

Mon, 30 Nov 2020 10:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा हाल ही में लॉन्च की गई अपनी हिट कार Thar (थार) एसयूवी की कीमत को एक दिसंबर से बढ़ाने की तैयारी में है। दो महीने पहले महिंद्रा थार एसयूवी को जिस इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया था वह 30 नवंबर की रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
महिंद्रा थार एसयूवी की नई कीमत की घोषणा मंगलवार को होने की संभावना है। महिंद्रा थार एसयूवी को AX ट्रिम्स के लिए 9.80 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत और डीजल हार्ड-टॉप LX ट्रिम्स के लिए 13.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
इस आइकॉनिक ऑफ-रोडर को 2 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने के बाद से कार निर्माता को इसे लेकर ग्राहकों की बहुत बड़ी प्रतिक्रिया मिली। इसने पहले महीने में ही 20,000 से अधिक बुकिंग हासिल कर ली। अगले साल मई तक कुछ लो-स्पेक AX Std और AX वेरिएंट की बुकिंग रोक दी गई है। वर्तमान में, महिंद्रा थार एसयूवी के खरीदारों को सात महीने से ज्यादा के वेटिंग पीरियड का सामना करना पड़ रहा है। 

4 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Representation Only
हाल ही में, थार एसयूवी बुक करने वाले ग्राहकों में से एक ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि पहले से बुक की गई एसयूवी के लिए इतना लंबा इंतजार करना काफी निराशाजनक है।

सोशल मीडिया में यूजर ने महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा से यह भी पूछा कि क्या मांग को पूरा करने के लिए थार एसयूवी का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। महिंद्रा ने जवाब दिया, "उत्पादन बढ़ाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।" 
 



 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Representation Only
नए थार के लिए ऐसी प्रतिक्रिया रही है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा था कि वेरिएंट के आधार पर इस एसयूवी के लिए वेटिंग पीरियड पांच से सात महीने के बीच है।

लंबे वेटिंग पीरियड में कटौती करने के प्रयास में, महिंद्रा ने अगले साल जनवरी से हर महीने 2,000 से 3,000 यूनिट तक नई थार एसयूवी के उत्पादन को बढ़ाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
नई थार एसयूवी को हाल ही में वैश्विक सुरक्षा रेटिंग एजेंसी ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए सुरक्षा क्रैश टेस्ट में चार स्टार रेटिंग मिलने के बाद और बढ़ावा मिला है। महिंद्रा थार 2020 को ग्लोबल एनसीएपी के सुरक्षा के नए क्रैश टेस्ट दौर 'भारत के लिए सुरक्षित कार' में वयस्क और बच्चे दोनों के लिए चार-स्टार रेटिंग मिली है। 2020 थार में दो फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें