महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई जेनरेशन वाली Thar को अब तक 20,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने अपनी Thar 4x4 एसयूवी को भारत में सबसे पहले 15 अगस्त 2020 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया। इसकी बंपर बिक्री का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज एक महीने के अंदर इसने 20000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया। कंपनी के मुताबिक इसके हार्ड टॉप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रिम, पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। हालांकि, बंपर मांग से कार की वेटिंग पीरियड भी बढ़ गई है।