फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने लॉन्च किया BS6 Supro Ambulance, पहला बैच खासतौर पर महाराष्ट्र सरकार के लिए बनाया

Tue, 16 Jun 2020 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा ने BS6 Supro Ambulance लॉन्च किया 
  • दो वेरिएंट में पेश किया नया वाहन सुप्रो एम्बुलेंस 
  • एम्बुलेंस का पहला बैच खासतौर पर महाराष्ट्र सरकार के लिए बनाया
  • एम्बुलेंस में मिलते हैं कई जरूरी फीचर्स
विज्ञापन
Mahindra Supro Ambulance - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने BS6 Supro Ambulance (बीएस6 सुप्रो एम्बुलेंस) लॉन्च की है। कंपनी के इसे अपने लोकप्रिय सुप्रो वैन प्लेटफॉर्म पर इन-हाउस विकसित किया है। इसकी मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये से शुरू होती है। महिंद्रा ने इस एंबुलेंस को दो वेरिएंट्स - LX और ZX में पेश किया है। कंपनी ने वाहनों के पहला बैच को खासतौर पर महाराष्ट्र राज्य सरकार के लिए बनाया है ताकि वे महामारी से लड़ने के लिए अपनी एम्बुलेंस की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। 
विज्ञापन

महिंद्रा ने बताया कि सुप्रो एम्बुलेंस कई आवश्यक उपकरणों से लैस है। इसमें फोल्डेबल स्ट्रेचर और ट्रॉली, मेडिकल किट बॉक्स, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भी प्रावधान है, आग बुझाने के यंत्र, फ्लेम रेसिस्टेंट इंटीरियर और एक घोषणा प्रणाली जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाहर की तरफ, यह एम्बेलुंस AIS 125 प्रमाणित रेट्रो रिफ्लेक्टिव डिकेल्स, 75 फीसली फ्रॉस्टेड विंडो और एम्बुलेंस में साइरन वाली नीली बत्ती से सुसज्जित है। 

कंपनी का कहना है कि वेरिएंट्स का विकास चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की सहायता के लिए किया गया है, विशेष रूप से वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग के लिए। महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ वीजय नाकरा, "महिंद्रा जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर लोगों को उत्थान के लिए सक्षम बनाना चाहता है। लोगों को सुरक्षित रूप से और समय पर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए चिकित्सा कर्मियों के समर्थन के लिए सुप्रो एम्बुलेंस की लॉन्च, इस सोच का एक स्पष्ट प्रमाण है।" "हम महामारी से लड़ने के प्रयासों में महाराष्ट्र सरकार के भागीदार बनने पर खुश हैं। पहले बैच में 12 वाहनों का रिकॉर्ड समय में उत्पादन किया गया है और उन्हें पहले ही डिलीवर किया जा चुका है।" 
विज्ञापन

सुप्रो एम्बुलेंस की तुलनात्मक रूप से कम कीमत इसे एक व्यवहारिक समाधान बनाती है, विशेष रूप से वर्तमान समय में जब एम्बुलेंस फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण जीवन रेखा हैं। इस एम्बुलेंस में महिंद्रा के DI इंजन दिया गया है। यह इंजन 47 hp का पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा तुलनात्मक रूप से यह वाहन कॉम्पैक्ट है यानी यह संकरी भारतीय सड़कों में रोगी को तेजी से ले जा सकती है। 

सुप्रो एम्बुलेंस 2 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें