फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा की इन 3 धाकड़ SUV पर मिल रहा है 64,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Thu, 13 Aug 2020 11:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mahindra Scorpio 4X4 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
इस महीने महिंद्रा अपनी धाकड़ SUVs पर भारी डिस्काउंट दे रही है। महिंद्रा अपनी Mahindra XUV500 से लेकर Mahindra XUV300 और Mahindra Scorpio पर कुल 64,500 रुपये तक की भारी छूट दे रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बोनस और फ्री एक्सेसरीज शामिल हैं। आज हम आपको इन सभी एसयूवी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि यह ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा यह ऑफर्स अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
 
विज्ञापन

2 of 4
Mahindra XUV500 2019

Mahindra XUV500


Mahindra XUV500 पर कुल 50,800 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके सभी वेरिएंट्स पर 6,800 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस पर 5,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज भी दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
2020 Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra

Mahindra Scorpio


Mahindra Scorpio के डीजल मॉडल के S5 वेरिएंट पर कुल 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 20,000 रुपये का कैश बोनस और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसकी खरीद पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज भी दिया जा रहा है।

Mahindra Scorpio के डीजल मॉडल के S7,S9 और S11 वेरिएंट पर कुल 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।




 
विज्ञापन

4 of 4
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

Mahindra XUV300: डीजल


Mahindra XUV300 के डीजल मॉडल के W4 और W6 वेरिएंट पर कुल 31,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 1,500 रुपये का कैश बोनस और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस पर 4,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। 

Mahindra XUV300 के डीजल मॉडल के W8 और W8 OPT वेरिएंट पर कुल 49,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसकी खरीद पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज दिया जा रहा है।


Mahindra XUV300: पेट्रोल


Mahindra XUV300 के पेट्रोल मॉडल के W4 और W6 वेरिएंट पर कुल 49,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 10,000 रुपये का कैश बोनस और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस पर 4,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर10,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज दिया जा रहा है।

Mahindra XUV300 के पेट्रोल मॉडल के W8 और W8 OPT वेरिएंट पर कुल 64,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसकी खरीद पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें