फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Marazzo के सामने 1.5 करोड़ की ऑडी A8 भी ‘फेल’, लॉन्च किया लग्जरी एडिशन

Tue, 18 Jun 2019 01:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Marazzo DC Design - फोटो : Mahindra Marazzo
महिंद्रा की एमपीवी कार मराजो में कंपनी ने खास मॉडिफाइड वर्जन पेश किया है। महिंद्रा ने मराजो को लग्जरी इंटीरियर के साथ पेश किया है और इसे डिजाइन किया है मशहूर कार डिजाइनर डीसी डिजाइंस ने। वहीं नए डिजाइन के बाद मराजो 1.5 करोड़ की ऑडी A8 से भी ज्यादा लग्जरी हो गई है। साथ ही कंपनी ने इस वर्जन की बुकिंग भी शुरू कर दी है।   
 
Trending Videos
विज्ञापन

मराजो का मॉडिफाइड वर्जन पेश

2 of 6
Mahindra Marazzo dcKma - फोटो : Mahindra Marazzo
महिंद्रा मराजो को पिछले साल लॉन्च किया गया था और लॉन्चिंग के बाद से ही बाजार में काफी पापुलर है। वहीं जिनेवा मोटर शो में भी इसने काफी वाहवाही बटोरी थी। वहीं अब देश के मशहूर कार डिजाइनर डीसी डिजाइंस ने मराजो का मॉडिफाइड वर्जन पेश किया है। डीसी डिजाइंस के चीफ दिलीप छाबड़िया का खुद कहना है कि मराजो का मॉडिफाइड वर्जन 1.5 करोड़ की फ्लैगशिप कार ऑडी A8 से भी ज्यादा शानदार है।
 
विज्ञापन

नई मराजो में लेदर, क्रोम और वुडन फिनिश

3 of 6
Mahindra Marazzo Wooden - फोटो : Mahindra Marazzo
नई मराजो में कंफर्ट का खास ख्याल रखा गया है और ये खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें लग्जरी पसंद है और वे महंगी कारों पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं और अकसर लंबा सफर तय करते हैं। नई मराजो में लेदर, क्रोम और वुडन फिनिश दी गई है। नई मराजो को 25 लोगों को टीम ने 12 घंटे की शिफ्ट में काम करके 5 हफ्तो में तैयार किया है।
 

160 डिग्री तक रीक्लाइन

4 of 6
Mahindra Marazzo Recline - फोटो : Mahindra Marazzo
डीसी डिजाइन मराजो में शानदार नया डेशबोर्ड, सीलिंग पर मूड लाइट्स और एलईडी लाइट्स का प्रयोग किया गया है। वहीं इसमें आगे की को-पैसेंजर और सेकेंड रो सीट्स को इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बनाया है और एक बटन दबा कर आगे और पीछे किया जा सकता है। वहीं सीटों को 160 डिग्री तक रीक्लाइन भी किया जा सकता है। सेकेंड रो सीट्स में काफ सपोर्ट और फोल्डेबल लेग सपोर्ट मिलता है।
 
विज्ञापन

7 लीटर का रेफ्रिजरेटर

5 of 6
Mahindra Marazzo DC Design-2 - फोटो : Mahindra Marazzo
मॉडिफाइड मराजो में ऑर्मरेस्ट के नीचे 7 लीटर का रेफ्रिजरेटर दिया गया है, वहीं पीछे के सीटों पर 2 बड़े 10 इंच के कैपैसिटिव वाले टचस्क्रीन मिलेंगे, जिनमें एंड्रॉयड टीवी, iPad/iPod  हाउजिंग और फोल्डेबल नेक पिलो मिलेगा। साथ ही पीछे के यात्रियों को प्रत्येक के लिए 12V का सॉकेट मिलेगा, जिसमें फोन या दूसरी डिवाइसेज चार्ज की जा सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 20 से 25 लाख रुपये

6 of 6
Mahindra Marazzo interior - फोटो : Mahindra Marazzo
छाबड़िया का कहना है कि महंगी कारों में तो लग्जरी इंटीरियर आता है, लेककिन वे ऐसी कार मॉडिफाइड करना चाहते थे, जिसकी कीमत 15 लाख हो, लेकिन फीचर के मामले में महंगी कारों से सुपीरियर हो। मराजो के टॉप वेरियंट की कीमत 14 लाख रुपये है, जबकि डीसी डिजाइन मॉडिफिकेशन के बाद इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये हो जाएगी। मराजो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 121 एचपी की अधिकतम पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन आता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें