फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Gusto 110 CBS और 125 CBS हुए लॉन्च, ये हैं नई कीमतें

Thu, 01 Aug 2019 01:08 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Mahindra Gusto - फोटो : Social
महिंद्रा टू व्हीलर्स ने अपने पॉपुलर स्कूटर Gusto को अब नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है। जी हां कंपनी ने Gusto 110 और Gusto 125 को कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ उतारा है यानी अब ब्रेकिंग के लिहाज से ये दोनों ही स्कूटर्स काफी बेहतर हो गये हैं। भारत सरकार ने पिछले साल एक नया कानून पेश किया था जिसमें अप्रैल 2019 के बाद से सभी नए दोपहिया वाहनों (125cc तक) को कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ बेचे जायेंगे।
विज्ञापन

कीमत

2 of 3
Mahindra Gusto - फोटो : Amar Ujala
Mahindra Gusto तीन वेरियंट 110 DX, 110 VX और 125 VX में उपलब्ध है। आइये एक नजर कीमत पर..
  • Mahindra Gusto 110 DX: 50,996 रुपये

  • Mahindra Gusto 110 VX: 55,660 रुपये

  • Mahindra Gusto 125 VX: 58,137 रुपये

ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं। सेफ्टी फीचर को शामिल करने के लिए दोनों स्कूटरों की कीमतों में 2,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

3 of 3
Mahindra Gusto - फोटो : Mahindra
इन दोनों स्कूटर्स में किसी और तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही दोनों के इंजन वही हैं। Gusto 110 में 109cc का इंजन लगा है जो 8bhp का पावर और 9Nm टॉर्क जनरेट करता है। जबकि गस्टो 125 में 124cc का इंजन लगा है जो 8.5bhp का पावर और 10Nm टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों स्कूटर्स में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वही इनके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। इन दोनों स्कूटर्स का सीधा मुकाबला होंडा ऐक्टिवा, हीरो माएस्ट्रो, सुजुकी ऐक्सेस और टीवीएस ज्यूपिटर जैसे स्कूटर्स से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें