फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिन्द्रा लाने वाला है इलेक्ट्रिक स्कूटर, तस्वीरों में हुआ खुलासा

Fri, 25 Jan 2019 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra GenZe 2.0 india
महिन्द्रा के इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीरों का खुलासा हुआ है। टेस्टिंग के दौरान इस स्कूटर को नासिक हाईवे पर देखा गया। यह स्कूटर मात्र मात्र साढ़े तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। महिन्द्रा इस स्कूटर को अमेरिकी कंपनी GenZe के साथ मिलकर डेवलेप कर रहा है। आइए जानते हैं, क्या हैं इस स्कूटर की खासियतें...
 
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक अर्बन स्कूटर महिन्द्रा GenZe 2.0

2 of 5
Mahindra GenZe 2.0 drive space
महिन्द्रा काफी वक्त से इलेक्ट्रिक स्कूटर डेवलप करने की योजना पर काम कर रहा है। महिन्द्रा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। GenZe कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक बाइसिकल्स और स्कटूर बनाती है। अब यह कंपनी पूरी तरह से महिन्द्रा की सब्सिडियरी कंपनी है। महिन्द्रा GenZe 2.0 इलेक्ट्रिक अर्बन स्कूटर है। GenZe का मतलब है जेनरेशंस जीरो एमीशंस।
 
विज्ञापन

3.5 घंटे में फुल चार्ज

3 of 5
Mahindra GenZe 2.0 space
महिन्द्रा GenZe में 1.6 किलोवॉट ऑवर की रिमूवेबल बैटरी लगी है, जो 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज में यह 50 किमी की दूरी तय कर सकता है। इसके साथ इंटीग्रेटेड चार्जर आता है, जिसे किसी भी वॉल सॉकेट में लगाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 48 किमी प्रति घंटा है। इसकी स्पीड लिमिट भी 48 किमी प्रति घंटा है, इसके पीछे यह सोच है कि शहर में इससे ज्यादा स्पीड की जरूरत नहीं होती है। यह मात्र 10 सेकेंड में 48 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
 

स्कूटर का वजन 105.5 किग्रा

4 of 5
Mahindra GenZe 2.0 drive
इस स्कूटर का वजन 105.5 किग्रा है और लोड के साथ यह 133 किग्रा तक का वजन कैरी कर सकता है। यानी इस पर दो व्यस्क आराम से बैठ सकते हैं। इस स्कूटर में रिजनरेटिव ब्रेकिंग, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, 4 ड्राइव मोड्स के साथ स्पोर्ट्स मोड, इकोनॉमी मोड, इजी मोड और कस्टम मोड दिया गया है। इसमें 7 इंच का एलईडी टच स्क्रीन मॉनिटर के साथ एलईडी दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्टफोन से कर सकते हैं कनेक्ट

5 of 5
Mahindra GenZe 2.0 E-scooter-1
इसमें फ्रंट में 16 इंच के टायर और पीछे 12 इंच के टायर दिए गए हैं। अमेरिका में इस स्कूटर की कीमत 3600 यूएस डॉलर यानी 2.5 लाख रुपए है। इसक वजह है कि यह अभी अमेरिका में ही बन रहा है। अगर इसकी मैन्यूफैक्चरिंग भारत में होती है, तो संभवना है कि इसकी कीमत आधे से भी कम हो जाए। इस स्कूटर को GenZe एप के जरिए स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। एप की खासियत है कि इसे ट्रैक भी किया जा सकता है और स्मार्टफोन से ही लॉक किया जा सकता है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें